Homeमध्यप्रदेशशाही मस्जिद मामले में उपद्रव करने वालो का मेडिकल टेस्ट:सोशल मीडिया पर...

शाही मस्जिद मामले में उपद्रव करने वालो का मेडिकल टेस्ट:सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और पथराव करने वाले 9 आरोपियों को अस्पताल लेकर पहुँची पुलिस

उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को तोड़ने को लेकर हुए उपद्रव के मामले में 30 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस अब तक 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बुधवार सुबह खाराकुंवा पुलिस 9 आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के लिए चरक अस्पताल लेकर पहुंची। यहां सभी का मेडिकल कराया गया। पुलिस आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। दरअसल, सोमवार को छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद के कुछ हिस्से को तोड़ने को लेकर ढाबा रोड और सब्जी मंडी की ओर से आए कुछ लोगों ने विवाद किया था। इसके बाद पथराव भी हुआ। भीड़ को भड़काने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ मैसेज भी वायरल किए गए थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। बुधवार को गिरफ्तार किए गए 9 आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इस दौरान आरोपी मुंह छिपाकर अस्पताल में जाते हुए नजर आए। तीन तस्वीरें देखिए विवाद की जड़ में 12 से 15 मीटर सड़क चौड़ीकरण सिंहस्थ 2028 के लिए कोयला फाटक से गोपाल मंदिर तक रोड चौड़ीकरण किया जाना है। पहले से मौजूद 12 मीटर रोड को 15 मीटर किया जा रहा है। इस मार्ग पर कुल 323 मकान और 15 धर्मस्थल चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं। कोयला फाटक से कंठाल चौराहे तक 8 धर्मस्थलों को बिना विवाद हटाकर शिफ्ट किया जा चुका है। इस हिस्से में 15 मीटर सड़क भी चौड़ी कर दी गई। विवाद तब बढ़ा जब नगर निगम कंठाल से गोपाल मंदिर की ओर आगे बढ़ा और छत्री चौक पर शाही मस्जिद के 4.5 बाय 9 फीट हिस्से को हटाने की बात सामने आई। प्रशासन के अनुसार अब तक 12 धर्मस्थलों को हटाया जा चुका है। शाही मस्जिद का भी एक हिस्सा सड़क के दायरे में आया है। मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रील बनाकर उकसाया-‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें’ उज्जैन में शाही मस्जिद हटाने की कार्रवाई से पहले सोशल मीडिया पर 7 दिन तक मुहिम चली। इन्फ्लुएंसर्स ने लगातार रील्स पोस्ट कीं। एक वीडियो में अपील की गई- ‘JCB आ गई, जल्दी मस्जिद पहुंचें।’ इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पूरी खबर यहां पढ़ें… जिस मस्जिद के बाहर बरसे पत्थर, अब वहां सन्नाटा उज्जैन के छत्री चौक में सुबह जिस शाही मस्जिद के बाहर पथराव हुआ, कुछ घंटे बाद वहीं सन्नाटा पसरा है। सड़क से पत्थर हटा दिए गए हैं, बाजार बंद है और चारों तरफ पुलिस तैनात है। मस्जिद के बाहर मलबा पड़ा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here