Homeमध्यप्रदेशविधानसभा में लग रहीं नेहरू, मुखर्जी, अटल, सुभाष की तस्वीरें:ढाई साल पहले...

विधानसभा में लग रहीं नेहरू, मुखर्जी, अटल, सुभाष की तस्वीरें:ढाई साल पहले सदन से प्रथम प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाकर लगाया था अंबेडकर का फोटो

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस सत्र में एक तरफ जहां सरकार यूसीसी बिल लाने की तैयारी में है दूसरी तरफ इस सत्र के पहले विधानसभा परिसर में विशेष तैयारियां की जा रहीं हैं। इस बार विधानसभा के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीरें लगाई जा रहीं हैं। सेंट्रल हॉल में दिखेंगे बीजेपी और कांग्रेस के पितृ पुरूष विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एक तरफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर लगाई गई है। उनके बगल में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर लगाई गई है। दूसरे तरफ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और उनके समीप नेता जी सुभाष चंद्र बोस की फोटो लगाई गई है। ढाई साल पहले सदन से हटी थी नेहरू की तस्वीर
करीब ढाई साल पहले दिसंबर 2023 में विधानसभा के सदन के भीतर स्पीकर के बाएं तरफ लगी पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर को हटाकर डॉ. भीमराव आंबेडकर की फोटो लगाई गई थी। नेहरू की तस्वीर हटाए जाने पर कांग्रेसियों ने भारी विरोध किया था। परिसर की हो रही सजावट
मानसून सत्र के पहले विधानसभा भवन की साफ-सफाई से लेकर विशेष साज-सज्जा की जा रही है। विधानसभा भवन में लगी लोकार्पण शिला पटि्टकाओं पर रंग-रोगन किया जा रहा है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here