Homeमध्यप्रदेशविधानसभा अध्यक्ष ने कुशवाह समाज से मांगी माफी:तोमर ने कहा था- बीजेपी...

विधानसभा अध्यक्ष ने कुशवाह समाज से मांगी माफी:तोमर ने कहा था- बीजेपी समर्पित रही लेकिन समाज इधर-उधर गुलाटी मारता रहा

विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ही एक बयान पर माफी मांगी है। तीन दिन पहले मुरैना में भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह के निवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कुशवाह समाज को लेकर टिप्पणी की थी। उनके बयान का वीडियो सामने आते ही कुशवाह समाज आक्रोशित हो गया था और उन्होंने तोमर की निंदा शुरू कर दी। चौतरफा घिरने और भारी विरोध के बीच अब विधानसभा अध्यक्ष को पत्र जारी कर समाज से माफी मांगनी पड़ी है। ​तोमर का वह बयान जिस पर मचा बवाल ​मुरैना के शिवनगर स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित अभिनंदन समारोह में समाज को संबोधित करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था: ​”भाजपा हमेशा समाज के प्रति समर्पित रही, पर कुशवाह समाज बीच-बीच में इधर-उधर गुलाटी मारता रहा, इसलिए उसकी विश्वसनीयता खंडित हुई।” ​उन्होंने बीजेपी के पूर्व नेता कालीचरण का उदाहरण देते हुए आगे कहा कि उन्होंने पार्टी में अपना खूंटा गाड़कर रखा था, इसीलिए पार्टी ने उन्हें तीन बार विधायक का टिकट दिया। जो कार्यकर्ता निष्ठावान रहता है, उसे ही संगठन में सम्मान मिलता है। कुशवाह समाज ने किया पलटवार ​बयान वायरल होते ही समाज और विपक्षी नेताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। ​जौरा से पूर्व कांग्रेस विधायक सोनेराम कुशवाह ने पलटवार करते हुए कहा- “कुशवाह समाज के कुछ लोग भाजपा के दलाल हो सकते हैं, पूरा समाज नहीं। समाज को भाजपा से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। अखंड भारत महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामसिया कुशवाह ने भी इस बयान की सार्वजनिक तौर पर कड़े शब्दों में निंदा की। ​जिलाध्यक्ष ने दी थी सफाई विवाद बढ़ता देख भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने बीच-बचाव करते हुए कहा कि तोमर का आशय पूरे समाज से नहीं था, बल्कि उनका संदेश संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए था। ​अब तोमर वाला पत्र पढ़िए ​विवाद के तूल पकड़ने पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने आधिकारिक लेटरहेड पर लिखा- प्रिय कुशवाह समाज बन्धुओं, ​हम विगत दिनों भाजपा अध्यक्ष, कमलेश कुशवाह के घर गए थे। यह पारिवारिक कार्यक्रम था और उसी माहौल में चर्चा हो रही थी। कुशवाह और हम लोग एक दूसरे के पूरक हैं, इसी भाव से जीवन भर कुशवाह समाज का सम्मान करता रहा हूं और जीवन पर्यन्त करता रहूंगा। मैं अपमान करने की बात सपने में भी नहीं सोच सकता, यदि मेरे किसी शब्द से किसी समाज बन्धु को ठेस लगी है तो मैं अपने शब्द वापस लेता हूं और आप लोगों को जो तकलीफ हुई है उसके लिए खेद व्यक्त करता हूं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here