Homeछत्तीसगढ़विधवा से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर का VIDEO:बलौदाबाजार में मृत पति के...

विधवा से रिश्वत लेते बैंक मैनेजर का VIDEO:बलौदाबाजार में मृत पति के खाते की रकम दिलाने ₹5 हजार लिए, 10 हजार मांगे थे, सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपनिया ब्रांच का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर महिला मैनेजर अनिता पांडेय को सस्पेंड कर दिया गया है। महिला अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने आई थी तो मैनेजर ने 10 हजार रुपए मांगे थे लेकिन 5 हजार रुपए लेते हुए उनका वीडियो एक ग्रामीण ने बनाकर वायरल कर दिया था, जिसकी शिकायत पीड़ित महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से करते हुए सबूत सौंपा था। वहीं इस कार्रवाई के बीच भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बताया कि पहले भी इसकी कई शिकायतें मिली थीं और एक साल पहले फोन पर बात करने पर इस महिला अधिकारी ने ‘मैं बिहारी हूं… जो करना है कर लो’ कहकर फोन काट दिया था। पहले देखिए तस्वीरें… पति के खाते में 1 लाख 10 हजार थे शिकायतकर्ता खेलन बाई सतनामी ने बताया कि उनके पति रूपदास सतनामी का करीब एक साल पहले निधन हो गया था। उनके पति का निपनिया शाखा में एक बैंक खाता था, जिसमें लगभग 1 लाख 10 हजार रुपए जमा थे। महिला का आरोप है कि ब्रांच मैनेजर अनीता पांडेय ने पैसे निकालने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले पहले 10 हजार रुपए की मांग की। बाद में यह रकम घटाकर 5 हजार रुपए कर दी गई। अब जानिए वीडियो में क्या है वायरल वीडियो में मैनेजर ने महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ की। इसके बाद दस्तावेजों पर साइन करवाए, फिर महिला के बेटे से कहा कि…जल्दी पैसे निकालो बोल रही हूं। मैनेजर ने पूछा कितने रुपए हैं। बेटे ने जवाब दिया कि 5 हजार रुपए। इसके बाद मैनेजर महिला और उसके बेटे से कहती है…मेरे पास आना कभी भी आना हो तो। अगर कोई परेशानी होगी तो बुलाऊंगी बेटा। विधायक ने उठाए बैंक मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल वहीं भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस अधिकारी के पहले वाले कामकाज के दौरान भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। निपनिया के किसान भी उनके काम करने के तरीके से परेशान हैं। विधायक ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में इस तरह की शिकायतें होना सही बात नहीं है। कुछ ग्रामीणों ने भी आरोप लगाया है कि बैंक के काम के लिए उनसे रिश्वत मांगी जाती है। बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शिकायत के बाद संबंधित विभाग के नोडल अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं। ……………………….. इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…. जमीन पर कब्जा दिलाने 40 हजार रिश्वत, हेड-कॉन्स्टेबल सस्पेंड,VIDEO:काम नहीं हुआ तो पैसे वापस मांगे; पुलिसकर्मी बोला- नहीं दूंगा, मुझे लाइन अटैच करा दो छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हेड कॉन्स्टेबल पर जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर 40 हजार रिश्वत लेने का आरोप लगा है। इस मामले से जुड़ा बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में हेड कॉन्स्टेबल कह रहा है कि ‘एसपी से शिकायत कर दो, मैं पैसा वापस नहीं करूंगा। मुझे लाइन अटैच करा दो, 10 हजार रुपए मैं दूंगा, तुम कुछ भी करो पैसे वापस नहीं करूंगा’। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here