टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में पत्नी-बेटे की की मौत हो गई। महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर किया गया है। हादसा दिगौड़ा थाना क्षेत्र में भाई के ढाबे के पास हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर जानकारी के अनुसार, राजेश राय (34) बाइक से पत्नी वर्षा (32) और बेटे मयंक राय (10) के साथ गांव बछौंडा जा रहे थे। इसी दौरान भाई के ढाबे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राजेश के भाई रामकृपाल राय ने बताया कि भाई जतारा एसडीएम कार्यालय में चपरासी हैं और टीकमगढ़ के कुंवरपुरा रोड पर किराए के मकान में रहते हैं। मां को बिच्छू ने काट लिया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद भाई पत्नी और बेटे के साथ मां को देखने गांव जा रहे थे। देर तक घर नहीं पहुंचे तो भाई ने किया फोन रामकृपाल ने बताया कि जब काफी देर तक भैया घर नहीं पहुंचे तो उन्होंने फोन किया। इसी दौरान मौके पर मौजूद लोगों से हादसे की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही परिजन और दिगौड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पति-पत्नी औ बेटे को जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल को प्राथमिक इलाज के बाद झांसी रेफर किया गया। दिगौड़ा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।
