Homeदेशवांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा:नए शिक्षा मंत्री...

वांगचुक बोले- 2047 तक भारत विकसित देश नहीं बन पाएगा:नए शिक्षा मंत्री से बदलाव की उम्मीद नहीं, दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील

एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने भारत की प्रति व्यक्ति आय का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मौजूदा स्थिति जारी रही, तो 2047 तक भारत विकसित देश् नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद भी उन्हें नए मंत्री से बड़े बदलाव की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। देश की तरक्की उसकी शिक्षा व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। जब तक शिक्षा पीछे रहेगी, देश का भविष्य भी पीछे रहेगा। वांगचुक ने लोगों से भारत का दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन शुरू करने की अपील की। उन्होंने लोगों से ऐसे निस्वार्थ, निडर और चरित्रवान लोगों के नाम सुझाने को कहा, जो देश का भविष्य बेहतर बनाने में मदद कर सकें। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो जारी की। इसमें उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। इस दौरान उन्होंने देश और उसके भविष्य को लेकर काफी सोचा। वांगचुक ने कहा- पड़ोसी देश भारत से आगे निकल चुका वांगचुक 170 दिन जेल में रहे वांगचुक इससे पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उन पर आरोप था कि अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए। सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया। ————– ये खबर भी पढ़ें… पेपर लीक आंदोलन को 4 चेहरों ने क्रांति में बदला:दीपके ने डिजिटल समर्थन जुटाया; वांगचुक के अनशन ने भीड़ को एक किया मई में चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी वायरल हुई। इसके बाद अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अगर कॉकरोच कहे जा रहे युवा एकजुट हो जाएं तो क्या होगा?’ पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here