Homeमध्यप्रदेशनरसिंहगढ़ के पास बेकाबू होकर पलटी बस, 14 यात्री घायल:दो भोपाल रेफर,...

नरसिंहगढ़ के पास बेकाबू होकर पलटी बस, 14 यात्री घायल:दो भोपाल रेफर, गुना जा रहे थे 35 यात्री; अचानक ब्रेक लगाने से हादसा

राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ के पास गुरुवार रात करीब 8:50 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। भोपाल से गुना जा रही गुरुकृपा ट्रैवल की बस बांडाबेदरा तालाब के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 35 यात्रियों में से 14 लोग घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। मेहताब सिविल अस्पताल में भर्ती कराया हादसे के बाद चीख-पुकार मचते ही आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और यात्रियों को बस से बाहर निकाला। सभी 14 घायल यात्रियों को तत्काल उपचार के लिए मेहताब सिविल अस्पताल, नरसिंहगढ़ भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। तेज रफ्तार और अचानक ब्रेक लगाने से हादसा घायल यात्रियों के अनुसार, बस काफी तेज गति में थी। बांडाबेदरा तालाब के पास तीखे मोड़ पर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आवागमन सुचारू कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here