Homeविदेशवर्ल्ड अपडेट्स:इबोला वायरस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित, भारत अलर्ट पर, इससे कांगो...

वर्ल्ड अपडेट्स:इबोला वायरस ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित, भारत अलर्ट पर, इससे कांगो में 20 दिनों में 200 की मौत

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। इसके बाद भारत सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। खास तौर पर कांगो, युगांडा और सूडान की यात्रा करने वालों को सावधान रहने को कहा गया है। सरकार ने कहा है कि इन देशों से लौटने वाले लोग अगर बुखार, कमजोरी, उल्टी, दस्त, गले में दर्द या शरीर में दर्द जैसे लक्षण महसूस करें तो तुरंत डॉक्टर को बताएं। एयरपोर्ट पर भी जांच बढ़ा दी गई है। कांगो में पिछले 20 दिनों में करीब 200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहां इबोला का डर इतना बढ़ गया है कि सैनिटाइजर और मास्क की कीमत कई गुना बढ़ गई है। अस्पतालों पर भी दबाव बढ़ रहा है। अमेरिका ने कांगो, युगांडा और रवांडा से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है। यात्रियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। चीन ने भी इबोला को लेकर चेतावनी जारी की है। अफ्रीकी देशों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जा रही है। जापान ने इबोला को लेकर यात्रा जोखिम चेतावनी जारी की है। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और मेडिकल जांच मजबूत की गई है। फ्रांस ने भी एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी है। यात्रियों की जांच और अस्पतालों की तैयारी को मजबूत किया जा रहा है। पूरी दुनिया में इबोला वायरस डिसीज (EVD) से पीड़ित मरीजों में 25% से 90% की मौत होती है। इबोला वायरस पहली बार 1976 में अफ्रीका में सामने आया था। उस समय सूडान और तत्कालीन जायरे (अब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो) में इसके मामले मिले थे। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… बांग्लादेश में ईद मनाने जा रहे लोगों से भरा ट्रक पलटा, 15 लोगों की मौत बांग्लादेश के टांगाइल जिले में ईद मनाने घर जा रहे लोगों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 10 लोग घायल हुए हैं। यह हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे ढाका-टांगाइल-जमुना ब्रिज हाईवे पर सराटाइल इलाके में हुआ। पुलिस के मुताबिक ट्रक में लोहे की छड़ें भरी हुई थीं। उसी ट्रक में तिरपाल के नीचे यात्रियों को भी बैठाया गया था। रास्ते में चालक ने वाहन पर कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद ट्रक पलट गया। हादसे में कई लोग ट्रक के नीचे और लोहे की छड़ों के बीच दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों और शवों को टांगाइल जनरल अस्पताल पहुंचाया गया है। मरने वालों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी। बांग्लादेश में हर साल ईद के दौरान ऐसे हादसे बड़ी संख्या में होते हैं। लोग सामान ढोने वाले ट्रकों और खुले वाहनों में सफर करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़़ जाता है। आंकड़ों के मुताबिक सिर्फ ईद उल फितर 2026 के दौरान बांग्लादेश में 315 सड़क हादसे हुए, जिनमें 322 लोगों की मौत और 826 लोग घायल हुए थे। आपराधिक रिकॉर्ड के चलते अमेरिका में भारतीय नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्ट किया जा सकता है अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अमेरिकी इमिग्रेशन अधिकारियों ने भारत के 26 साल के परमिंदरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एन्फोर्समेंट (ICI) के मुताबिक अब उन्हें अमेरिका से डिपोर्ट करने की कार्रवाई हो सकती है। ICI ने बताया कि परमिंदरपाल सिंह पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें गाड़ी चोरी, गैरकानूनी तरीके से घुसपैठ और तोड़फोड़ जैसे आरोप शामिल हैं। फिलहाल वह इमिग्रेशन हिरासत में हैं। अमेरिका में हाल के सालों में ऐसे मामलों में तेजी आई है, जहां गैर अमेरिकी नागरिकों पर अपराध, वीजा नियम तोड़ने या पुराने इमिग्रेशन मामलों के कारण कार्रवाई की जा रही है। कई भारतीय नागरिक भी इसका सामना कर चुके हैं। ट्रम्प ने मोदी को महान बताया, कहा- PM मेरे दोस्त:मैं उनका बहुत बड़ा फैन, भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पीएम मोदी को अपना महान दोस्त बताया और कहा कि वे मोदी के बहुत बड़े फैन हैं। ट्रम्प ने कहा कि भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में ट्रम्प ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को फोन करके लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे भारत से प्यार है। आपको (एम्बेसडर गोर) हमारे देश के प्रतिनिधि के तौर पर अच्छी स्पीच देनी होगी। मैं सबको गुड इवनिंग कहना चाहता हूं। मुझे प्रधानमंत्री से प्यार है। PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। मोदी को हैलो कहो। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। ट्रम्प ने कहा- हम पहले कभी इंडिया के इतने करीब नहीं रहे। इंडिया मुझ पर और अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता हैकि कहां कॉल करना है। वे यहीं कॉल करते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here