Homeमध्यप्रदेशवनकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश:लकड़ी माफिया ने दो बार...

वनकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मारने की कोशिश:लकड़ी माफिया ने दो बार कार अड़ाई; पीछा किया तो ट्रैक्टर-ट्रॉली भी छोड़कर भागे

राजगढ़ में लकड़ी माफिया ने वनकर्मियों को कार से कुचलने की कोशिश की। टीम ने ऐन वक्त पर अपनी गाड़ी मोड़कर खुद को बचाया। पीछा करने पर आरोपी लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार को छोड़कर भाग निकले। मामला माचलपुर-गोघटपुर रोड पर गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे का है। इसका वीडियो शुक्रवार सुबह सामने आया। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जा रहे थे लकड़ी डीएफओ वैणी प्रसाद दोतानीय ने बताया कि विभाग की टीम रूटीन गश्त पर थी। इसमें वनपाल राजू गुर्जर, फॉरेस्ट गार्ड भानु प्रताप सिंह, हेमराज कुशवाहा और ड्राइवर रामबाबू गुर्जर शामिल थे। इसी दौरान माचलपुर-गोघटपुर रोड पर उन्हें बिना नंबर की लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखी। उसके साथ ही कार नंबर RJ01 CD 3898 भी चल रही थी। कार से दो बार टक्कर मारने की कोशिश वनकर्मियों ने अपनी बोलेरो गाड़ी से ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। उसे ओवरटेक करते हुए रुकने का इशारा किया लेकिन ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं रोकी। इसी दौरान उसके साथ चल रही कार के ड्राइवर ने वन विभाग की बोलेरो को टक्कर मारने की कोशिश की। टीम अपनी गाड़ी मोड़कर टक्कर से बची। ड्राइवर दोबारा कार मोड़कर उनकी तरफ आया। इस बार भी टीम ने अपनी गाड़ी को बचा लिया। अंधेरे में भाग निकले सभी आरोपी इसके बाद लकड़ी माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार राजस्थान की तरफ दौड़ा दी। वन विभाग की टीम ने उनका पीछा किया तो माफिया दोनों वाहन छोड़कर अंधेरे में भाग गए। फॉरेस्ट टीम ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर माचलपुर थाने में खड़ा कर दिया है। केस दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों का हमला श्योपुर में अतिक्रमणकारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। उनकी गाड़ियों पर पत्थर फेंके। लाठी-डंडों से पीटा। 4 वनकर्मी घायल हो गए जबकि एक गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। मामला मोरेका कक्ष क्रमांक 590 का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने वनरक्षक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढे़ं पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here