Homeमध्यप्रदेशवकील ने युवक को 10 सेकेंड में 15 थप्पड़ मारे...VIDEO:कोर्ट परिसर में...

वकील ने युवक को 10 सेकेंड में 15 थप्पड़ मारे…VIDEO:कोर्ट परिसर में लात-घूंसों से पीटा; कॉलर पकड़कर घसीटा, गर्दन भी मरोड़ी

मध्य प्रदेश के बालाघाट कोर्ट परिसर के बार रूम में वकील ने एक युवक को जमकर पीटा। लात-घूसे मारे और करीब 10 सेकेंड में 15 थप्पड़ बरसाए। चेहरे पर 4-5 घूंसे मारे। बार रूम में कॉलर पकड़कर घसीटा और बाहर भी पीटा। वकील ने गर्दन भी मरोड़ दी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक मोहित कावड़े लवेरी का रहने वाला है। वारदात 21 अगस्त की दोपहर करीब 3:30 से 4 बजे के बीच हुई। कहासुनी के बाद वकील ने युवक पर हमला कर दिया। वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। वारदात से जुड़ी तस्वीरें देखिए… युवक की कॉलर पकड़कर खींचते लाया वकील सोशल मीडिया पर 26 अगस्त को CCTV फुटेज वायरल हुआ है। इसमें वकील किसी से फोन पर बात करता दिख रहा है। अचानक फोन काटकर बार रूम में रखे टेबल पर पटकता है। इसके बाद तेजी से दूसरे कमरे की ओर बढ़ता है। वहां से युवक की कॉलर पकड़कर खींचते हुए लाता है। इस दौरान बार रूम में 15-20 वकील मौजूद थे। कॉलर पकड़कर खींचते हुए युवक का सिर दरवाजे पर पटक देता है। युवक जमीन पर गिर जाता है। वकील उसकी कॉलर पकड़कर उठाता है और पीटना शुरू कर देता है। ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता है। बार रूम के बाहर ले जाकर भी युवक को पीटा मौके पर मौजूद वकील बीच-बचाव करते हैं, लेकिन वकील कपिल सिहोरे नहीं रुकता। वह युवक के चेहरे पर 4-5 घूंसे और लात मारता है। लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन वह युवक को बार रूम के बाहर भी पीटता है। ‘जमीनी विवाद में गवाह में मेरा नाम लिखाया था’ पीड़ित ने बताया- आरोपी कपिल सिहोरे का चाचा कुणाल सिहोरे ने जमीनी विवाद में गवाह में मेरा नाम लिखाया था। इसी सिलसिले में वह कोर्ट रूम आया था। इस दौरान कपिल सिहोरे ने मुझे बोला कि तू हमारे बीच जमीन विवाद की बात में गवाही देने वाला कौन होता है। इसके साथ ही, मुझे गालियां देने लगा। मैंने कपिल सिहोरे को गाली देने से रोका, लेकिन कपिल ने मुझे हाथ, मुक्का और लात से पीटा। मेरे चेहरे और पेट में चोट लगी है। कपिल सिहोरे जाते-जाते धमकी दिया कि आज तो कम मारा हूं दोबारा हमारे बीच में बोलेगा तो जान से खत्म कर दूंगा। वकील बोले- युवक फर्जी रिपोर्टर बनकर आया था वकील कपिल सिहोरे ने बताया- मोहित के आरोप गलत हैं। गवाही को लेकर विवाद की वजह से वारदात नहीं हुई, बल्कि मोहित फर्जी रिपोर्टर बनकर फोटो खींच रहा था। फोन पर गाली-गलौज कर रहा था। मोहित बार रूम में आया। उन्हें उकसाने की कोशिश की। मैंने आत्मरक्षा में कदम उठाया। वहीं, बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रवेश मलेवार ने बताया कि संघ अधिवक्ता के साथ खड़ा है। युवक बार रूम में क्यों और किस उद्देश्य से आया था, इसकी भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आरोपी वकील के खिलाफ FIR कोतवाली थाना प्रभारी अजय गुर्जर ने बताया- बार रूम में मारपीट की घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज जब्त कर लिया गया है। मोहित की शिकायत पर अधिवक्ता कपिल सिहोरे के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। ……………………………………. यह खबर भी पढ़ें जबलपुर कोर्ट के बाहर वकील ने वकील को मारा चाकू:गले के पास लगा; पत्नी का केस लड़ने से नाराज था, कहा- उसका केस क्यों लड़ा जबलपुर जिला कोर्ट में दो वकील आपस में इस कदर भिड़ गए कि पहले दोनों के बीच जमकर बहस हुई और उसके बाद एक वकील ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। घटना मंगलवार शाम की है। ओमती थाना पुलिस ने घायल वकील की शिकायत पर धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला कोर्ट के बाहर हुई इस घटना ने सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले भी जिला कोर्ट में पटाखे फोड़ने जैसी घटना हो चुकी है।पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here