Homeमध्यप्रदेशलालबाग में खुदाई के दौरान मिली 100 किलो की तिजोरी:होलकरकालीन होने की...

लालबाग में खुदाई के दौरान मिली 100 किलो की तिजोरी:होलकरकालीन होने की संभावना, अधिकारियों का दावा- जवाहरखाने के रिकॉर्ड में इसका उल्लेख नहीं

ऐतिहासिक लालबाग पैलेस परिसर में मंगलवार दोपहर खुदाई के दौरान करीब 100 किलो वजनी लॉकरनुमा तिजोरी मिली है। इसे होलकरकालीन होने की संभावना जताई जा रही है। तिजोरी में सोना-चांदी या अन्य कीमती सामान है या नहीं, इसका पता बुधवार को अधिकारियों की मौजूदगी में इसे खोलने के बाद चलेगा। अधिकारियों का दावा है कि तिजोरी का लालबाग परिसर के रिकॉर्ड में कोई उल्लेख नहीं है और जवाहरखाना पूरी तरह सुरक्षित है। कर्मचारी मोहन नावरे और चौकीदार धर्मेन्द्र यादव के मुताबिक, पैलेस परिसर से कुछ दूरी पर मौजूदा पार्किंग स्थल के पास खुदाई की जा रही थी। तभी जेसीबी चालक की नजर जमीन में दबी बाॅक्सनुमा वस्तु पर पड़ी। काम रोककर देखा तो तिजोरी निकली। जेसीबी की मदद से तिजोरी निकलवाकर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दी गई। पुरातत्व विभाग के अधिकारी केएल डाबी ने बताया कि तिजोरी मिलने की जानकारी मिली है। इसे बुधवार को खोलकर देखा जाएगा। लालबाग पैलेस : होलकर घराने से जुड़ा है इतिहास
लालबाग पैलेस होलकर रियासत के शासकों का निवास रहा है।
यह महल वास्तुकला और भवन निर्माण तकनीक का अच्छा उदाहरण है।
पर्यटन विभाग करीब 30 करोड़ रुपए की लागत से इसका संरक्षण और रिनोवेशन करवा रहा है।
महल संरक्षण के काम के बाद अब गार्डन, साइकिल ट्रैक, बाउंड्रीवॉल और गेट बनाने का काम चल रहा है।
महल की वस्तुओं को उनके मूल स्वरूप में रखा गया है। महिला ने बताया- सुनार पिता की निशानी है तिजोरी : परिसर में एक अन्य चर्चा भी है। पास में रहने वाली एक महिला ने दावा किया है कि तिजोरी उसके सुनार पिता की निशानी है। अधिकारियों ने इस दावे को भी जांच के बिंदु में रखा है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here