पन्ना के अमानगंज क्षेत्र के करहाइया गांव में शनिवार को घर के बाहर खड़ी स्कूली टाटा मैजिक वैन में अचानक आग लग गई। वाहन मालिक देशपाल पटेल ने जैसे ही वैन में बैठकर चाबी घुमाई, उससे लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी वैन को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने पानी डालकर बुझाने की कोशिश की वैन में आग लगते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की और दमकल को सूचना दी। गुनौर से पहुंची फायर ब्रिगेड सूचना मिलने पर नगर परिषद गुनौर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेज थी कि टाटा मैजिक का ज्यादातर हिस्सा जल गया। हादसे के समय वैन में बच्चे नहीं थे जिस समय वैन में आग लगी, उस दौरान उसमें कोई बच्चा या अन्य सवारी मौजूद नहीं थी। वैन का इस्तेमाल बच्चों को स्कूल लाने-ले जाने के लिए किया जाता था। शॉर्ट सर्किट की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, आग की वास्तविक वजह पुलिस और विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
