Homeमध्यप्रदेशरेलवे मजदूर संघ कार्यालय में खड़ी बाइक में लगी आग:इटारसी में दूसरी...

रेलवे मजदूर संघ कार्यालय में खड़ी बाइक में लगी आग:इटारसी में दूसरी बाइकों तक लपटें पहुंचने से पहले हटाईं; दमकल टीम ने आग बुझाई

इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के कार्यालय परिसर में बुधवार रात खड़ी एक बाइक में आग लग गई। आग दूसरी बाइकों तक पहुंचने से पहले ही मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आसपास खड़े वाहन हटवा दिए। नगर पालिका की दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। परिसर में कई रेलवे कर्मचारी और अप-डाउन करने वाले लोग अपनी बाइक खड़ी करके चले जाते हैं। बुधवार रात करीब 10 बजे यहां खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने आसपास खड़ी बाइकों को हटाया, जिससे आग दूसरी गाड़ियों तक नहीं पहुंची। बाइक किसकी है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here