Homeमध्यप्रदेशरेप पीड़िता ने SP ऑफिस में गला काटने चाकू निकाला:बोली- दूसरी से...

रेप पीड़िता ने SP ऑफिस में गला काटने चाकू निकाला:बोली- दूसरी से शादी कर रहा, मुझे आरोपी से करनी है; जमानत पर बाहर है आया

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोमवार को SP कार्यालय में रेप पीड़िता ने हंगामा किया। पुलिस के सामने उसने अचानक चाकू निकाल लिया। उसने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। कार्यालय में मौजूद पुलिसकर्मियों ने चाकू छीनकर युवती को बचाया। जानकारी के मुताबिक, युवती से रेप करने वाला आरोपी जमानत पर बाहर है। वह दूसरी युवती से शादी करने वाला है। इसी वजह से पीड़िता मानसिक रूप से परेशान है। वह शादी रुकवाने के लिए SP ऑफिस पहुंची। शादी का वादा कर रेप किया युवती का आरोप है कि उसका प्रेम संबंध कुलभूषण राहुल नाम के युवक से था। आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। इसी भरोसे पर दोनों के बीच लंबे समय तक संबंध रहे। शादी का भरोसा देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर युवक ने दूरी बनानी शुरू कर दी। पहले भी दर्ज हो चुका मामला, आरोपी जा चुका जेल युवती ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी कुलभूषण राहुल के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। हालांकि युवती का आरोप है कि जेल से बाहर आने के बाद आरोपी दूसरी शादी करने जा रहा है। इसी बात से परेशान होकर वह सोमवार को SP कार्यालय पहुंची थी। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई और शादी रुकवाने की मांग को लेकर उसने हंगामा किया। बातचीत के दौरान युवती ने निकाला चाकू प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बातचीत के दौरान युवती अचानक भावुक हो गई। उसने अपने पास रखा चाकू निकाल लिया। इसके बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया। उसके हाथ से चाकू छीन लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। महिला पुलिसकर्मियों ने समझाया, कार्रवाई का भरोसा दिया घटना के बाद महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने युवती को अलग कमरे में ले जाकर समझाया। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद युवती को शांत कराया गया। पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही युवती युवती मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है। वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी है। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। SP कार्यालय में हुई घटना की चर्चा पूरे शहर में रही।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here