रीवा को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर मिली उपलब्धि के बाद प्रदेश के नेताओं की ओर से बधाइयां मिल रही हैं। गुरुवार रात उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने फोन स्पीकर पर डाल दिया, जिससे वहां मौजूद सभी लोगों ने विजयवर्गीय की बधाई और शुभकामनाएं सुनीं। कैलाश विजयवर्गीय ने रीवा की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए राजेंद्र शुक्ल को बधाई दी। उन्होंने आत्मीयता के साथ शुभकामनाएं दीं और रीवा की सफलता पर प्रसन्नता जाहिर की। राजेंद्र शुक्ल ने इसके लिए उनका धन्यवाद किया। स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देश में पहला स्थान रीवा ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रीवा को सम्मानित किया था। इस उपलब्धि के बाद राष्ट्रीय स्तर पर रीवा की चर्चा हो रही है। बीहर नदी के घाटों का विकास, स्वच्छता व्यवस्था और नगर निगम के प्रयासों को इस सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है।
