Homeमध्यप्रदेशरीवा में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव:NH-30 किनारे डंप...

रीवा में डिलीवरी बैग के अंदर मिला युवक का शव:NH-30 किनारे डंप किया शव, पहचान नहीं; सोहागी पहाड़ पर लूट के बाद हत्या की आशंका

रीवा के त्योंथर के सोहागी थाना क्षेत्र में NH-30 पर सोहागी पहाड़ में डिलीवरी बैग के अंदर युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव सड़क किनारे पहाड़ के पास डंप किया गया था। शनिवार देर शाम सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी। पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक के शव को डिलीवरी बैग में छिपाकर यहां लाया गया और सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या कहां की गई और शव को सोहागी पहाड़ तक कौन लेकर आया। घटनास्थल के आसपास भी जांच की गई है। गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटा रही पुलिस
उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्र में शव मिलने के कारण पुलिस आसपास के जिलों और उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों में भी युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस गुमशुदा लोगों की जानकारी भी जुटा रही है। शव की पहचान होने के बाद ही घटना की कड़ियां जोड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here