रीवा बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हमला हो गया। पाठक का कहना है कि जंतर-मंतर आंदोलन के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर बीजेपी का झंडा लगा देखकर घेर लिया। ‘बीजेपी वाला है, इसे मारो’ कहते हुए वे लोग पाठक की गाड़ी पर टूट पड़े। गाड़ी के कांच फोड़ दिए, पार्टी का झंडा निकालकर फेंक दिया। पाठक के मुताबिक, भीड़ ने गाड़ी का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ड्राइवर मौके से गाड़ी निकाल सका। घटना प्रयागराज के सुभाष चौराहे पर शनिवार की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। रीवा के चाकघाट निवासी प्रशांत पाठक ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने हमले के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। देखिए, हमले की दो तस्वीरें… बीजेपी नेता ने कहा- मैं मौत को छूकर लौटा हूं पाठक ने कहा- मैं इलाज के सिलसिले में प्रयागराज गया था। वापस लौटते समय सुभाष चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे कुछ युवकों ने हमारी गाड़ी रोक ली। उन्होंने गाड़ी को घेरकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। वे हमारे साथ मारपीट करने पर आमादा थे। पाठक ने कहा- हमला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी नेताओं के इशारे पर किया गया। मैं मौत को छूकर लौटा हूं। कांग्रेस नेता बोले- हमले की वजह खुद बीजेपी वहीं, कांग्रेस ने पाठक के आरोपों को खारिज किया है। रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा- काम मारने वाले किए हैं तो कोई हार कैसे पहनाए? कांग्रेस या समाजवादी पार्टी ने कोई हमला नहीं किया। यह नाराज और निराश छात्रों का गुस्सा है, जिसकी वजह खुद बीजेपी है। ये खबर भी पढ़ें… मंत्री के सामने कांग्रेस नेता को जड़ा थप्पड़, VIDEO नरसिंहगढ़ में लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सोंधिया की मंच पर विधायक मोहन शर्मा के बेटे से बहस हो गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस उन्हें मंच से नीचे ले जाने लगी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद एक बुजुर्ग ने उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
