Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी बोले- सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं:ऑडियो संदेश में MP...

राहुल गांधी बोले- सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं:ऑडियो संदेश में MP में OBC आरक्षण और आदिवासी परिवारों का मुद्दा उठाया

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक ऑडियो संदेश जारी कर पिछले एक महीने के अपने कार्यक्रमों, लोगों से मुलाकातों और उठाए गए मुद्दों का ब्योरा दिया। इसमें उन्होंने मध्य प्रदेश के संदर्भ में 27% ओबीसी आरक्षण लागू करने की मांग और बालाघाट में कुपोषण, बीमारी से बच्चों को खोने वाले आदिवासी परिवारों से मुलाकात का जिक्र किया। राहुल ने इंदौर में हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों से बातचीत और छात्रावासों की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले एक महीने में उनका काम उन्हें हॉस्टलों, गांवों और राजधानियों तक ले गया। इंदौर में छात्रों से बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस और भाजपा के नेतृत्व में एक समूह देश की संस्थाओं पर कब्जा करता जा रहा है। उन्होंने कहा, “सिस्टम को अंधभक्त चाहिए, छात्र नहीं।” इंदौर में छात्रों की समस्याओं का किया जिक्र राहुल ने कहा कि इंदौर में छात्रों के साथ सत्य निकेतन की त्रासदी, शिक्षा बजट में कटौती और छात्रावासों की कमी के बीच संबंध पर चर्चा हुई। छात्रों ने परीक्षा में कथित अनियमितताओं और बुनियादी सुविधाओं की कमी जैसी समस्याएं बताईं। उन्होंने महाराष्ट्र के नासिक में भूख हड़ताल कर रहे आदिवासी छात्रों से मुलाकात का भी जिक्र किया। राहुल के मुताबिक, छात्रावासों के नियमों और परिस्थितियों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखा था, जिसके बाद हॉस्टल की आयु सीमा वापस ले ली गई। उन्होंने एमपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समर्थन देने की बात भी कही। MP में ओबीसी आरक्षण और आदिवासी परिवारों का मुद्दा राहुल गांधी ने बताया कि इंदौर के कार्यक्रम के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27% ओबीसी आरक्षण पूरी तरह लागू करने की मांग की। उन्होंने बालाघाट में उन आदिवासी परिवारों से मुलाकात का भी जिक्र किया, जिन्होंने कुपोषण और बीमारी के कारण अपने बच्चों को खोया था। राहुल ने कहा कि कुछ दुख ऐसे होते हैं, जिनके सामने शब्द भी कम पड़ जाते हैं। उनके मुताबिक, बालाघाट में उनका काम सिर्फ लोगों का दर्द सुनना था। वोट के अधिकार पर भी लगाए आरोप राहुल ने दिल्ली की बेला एस्टेट झुग्गी बस्ती का दौरा करने का जिक्र करते हुए दावा किया कि एसआईआर के बाद 729 में से 728 लोगों ने अपना वोट देने का अधिकार खो दिया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने उन्हें पुलिस कार्रवाई और गोलीबारी का सामना करने की बात बताई। राहुल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए कहा कि वोट चोरी से कानून चोरी और फिर संस्थाओं पर कब्जे की स्थिति बनती है। उन्होंने इसे संविधान पर हमला बताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। इंडिया गठबंधन की बैठक और रायबरेली का भी जिक्र राहुल ने 30 सितंबर को नई दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ हुई बैठक का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसमें हर भारतीय के मतदान के अधिकार की रक्षा के तरीकों पर चर्चा हुई। इसके अलावा रायबरेली में दिशा की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात और महात्मा गांधी की जयंती पर राजघाट जाकर श्रद्धांजलि देने का भी जिक्र किया। राहुल ने संदेश के अंत में कहा कि बीता महीना हॉस्टलों, गांवों और दफ्तरों में लोगों से बातचीत और आत्ममंथन से भरा रहा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here