Homeमध्यप्रदेशहेड कांस्टेबल ने लगाई थी शराब दुकान में आग:राजगढ़ जिले में है...

हेड कांस्टेबल ने लगाई थी शराब दुकान में आग:राजगढ़ जिले में है आरोपी की पोस्टिंग, चार महीने से चल रहा है ड्यूटी से गैरहाजिर

गुना जिले के कुंभराज में शराब दुकान में आग लगाने के मामले में पुलिस ने घटना के करीब 4 घंटे के भीतर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी संदीप मीणा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल है और राजगढ़ में पदस्थ है। आगजनी में दुकान के तीन फ्रीज और शराब-बीयर जल गईं, जिससे करीब 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ। रात 3:40 बजे शराब दुकान में लगाई आग पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 3:40 बजे कुंभराज स्थित शराब दुकान में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही कुंभराज थाना पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार से जुड़े सुराग मिले। कार के साइड में काली फिल्म और नंबर प्लेट पर नीले रंग का निशान दिखाई दिया। इन पहचान चिह्नों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तलाश शुरू की। कार में मिली पेट्रोल की खाली बोतल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के करीब चार घंटे के भीतर संदिग्ध स्विफ्ट कार और उसके चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम संदीप मीणा, निवासी कुंभराज, जिला गुना बताया। पुलिस के अनुसार, कार की तलाशी में पेट्रोल की एक खाली बोतल मिली। वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर MP13 CB 7016 पाया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान संदीप ने शराब दुकान में आग लगाने की बात स्वीकार की। शराब दुकान के मैनेजर की रिपोर्ट पर कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 207/26 के तहत बीएनएस की धारा 326(जी) में मामला दर्ज किया गया है। राजगढ़ में पदस्थ है आरोपी हेड कांस्टेबल मिली जानकारी के अनुसार, संदीप मीणा पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर राजगढ़ में पदस्थ है। बताया गया है कि उसके खिलाफ राजगढ़ में एक जांच भी चल रही है और वह पिछले चार-पांच महीनों से ड्यूटी से अनुपस्थित है। यह भी बताया गया है कि गिरफ्तारी के समय आरोपी नशे में था। राजगढ़ में शराब के नशे में उत्पात करने को लेकर उसके खिलाफ शिकायतें किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। इन तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि और मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के अधीन है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here