Homeमध्यप्रदेशराहुल गांधी की गिरफ्तारी पर डबरा में कांग्रेस का प्रदर्शन:अग्रसेन चौराहे पर...

राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर डबरा में कांग्रेस का प्रदर्शन:अग्रसेन चौराहे पर कार्यकर्ताओं का धरना; शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा

दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्वालियर जिले के डबरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौराहे पर सांकेतिक धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। अग्रसेन चौराहे पर एकजुट हुए कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को अग्रसेन चौराहे पर एकत्र हुए और धरना देकर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों और छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि अपनी मांगें उठा रहे छात्रों की आवाज दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की और जल्द निर्णय न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ब्लॉक अध्यक्ष ने रखी प्रमुख मांगें डबरा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जीतू राजोरिया ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे, संसद के दोनों सदनों में गृहमंत्री के बयान, मामले पर चर्चा और छात्रों पर हुई कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग रखी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here