बैतूल के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में 12वीं के छात्र श्रेयांश ने राष्ट्रीय स्तर की कला प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने समापन समारोह में उन्हें ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 30 से 31 अक्टूबर तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय एकता पर्व-2026 का आयोजन किया था। इसमें ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और कला उत्सव शामिल थे। इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग क्षेत्रों की कला और संस्कृति को एक मंच पर लाना था। श्रेयांश ने अपनी जीत का श्रेय अपने गुरु और पिता को दिया। उन्होंने कहा कि दोनों के लगातार मार्गदर्शन और सहयोग के बिना वे इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाते। उन्होंने माता-पिता से अपील की कि वे अपने बच्चों की रुचि पहचानें और उन्हें उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। श्रेयांश की इस उपलब्धि पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बैतूल के प्राचार्य, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
