विजयादशमी पर मंगलवार को शहर में करीब 25 स्थानों पर रावण दहन होगा। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन और नवरात्रि-दशहरा आयोजनों के बीच नगर निगम ने सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। आठ अक्टूबर को न्यू मार्केट में हुए अग्निकांड के बाद विशेष सतर्कता बरतने को कहा है। इसमें आग, भगदड़ और अन्य हादसों से बचाव के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं। जहां रावण जलाएं, वहां बैरिकेडिंग करें दुर्गा विसर्जन: तय घाटों पर ही करें, गहराई में न जाएं पंडाल-बाजार : प्रवेश-निकास के अलग रास्ते रखें
