Homeमध्यप्रदेशरायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे लाठी-डंडे...

रायसेन में शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों में वर्चस्व की लड़ाई:भोपाल-सागर हाईवे लाठी-डंडे चले; बोलेरो में तोड़फोड़ कर पलटाने की कोशिश

रायसेन के सागर रोड स्थित पठारी में सोमवार शाम दो शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई खुलकर सामने आ गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और एक बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायसेन और नकतरा शराब ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच यह विवाद क्षेत्र में शराब बिक्री को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि नकतरा ठेकेदार के कर्मचारी रायसेन क्षेत्र में शराब बेच रहे थे, जिससे विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। बोलेरो वाहन को घेरा, तोड़फोड़ की
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर 10 से 20 लोग मौजूद थे, जिन्होंने बोलेरो वाहन को घेर लिया और उसमें तोड़फोड़ की। वाहन को पलटाने की भी कोशिश की। बताया जा रहा है कि वाहन के अंदर कुछ कर्मचारी मौजूद थे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटना के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया। पुलिस से किसी पक्ष ने नहीं की शिकायत
हालांकि, इस मामले में अभी तक दोनों ही पक्षों की ओर से थाना कोतवाली में कोई शिकायत या रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल ने बताया कि दोनों ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच विवाद की जानकारी मिली है, लेकिन मामला थाने तक नहीं पहुंचा है और न ही किसी पक्ष ने एफआईआर दर्ज कराई है। हालांकि इस विवाद में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब ठेकेदार कंपनी के कुछ लोग क्षेत्र में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here