इंदौर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में तीसरे दिन भी गरबा और भक्ति का उत्साह नजर आ रहा है। मां की आराधना और आरती के बाद प्रतिभागी पारंपरिक गुजराती धुनों पर गरबा कर रहे हैं। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के साथ बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हो रहे हैं। जयश्री और चंचल बेस्ट फ्रेंड्स हैं। दोनों ने मिलकर अपना अनूठा लुक तैयार किया और पारंपरिक गुजराती परिधान में महोत्सव में पहुंचीं। वहीं, ‘सिंगल नॉट रेडी टू मिंगल’ ग्रुप भी अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव में शामिल हुआ है। ग्रुप ने फर्जी मामलों और पुरुषों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। महोत्सव में धार्मिक और सांस्कृतिक थीम के साथ प्रतिभागियों के रचनात्मक अंदाज भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। गरबा, भक्ति और लोक संस्कृति के रंगों से आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल बना हुआ है।
