Homeमध्यप्रदेशBJP नेता ने लड़की को गरबा से धक्के देकर भगाया-VIDEO:बैरिकेडिंग कूदकर आया,...

BJP नेता ने लड़की को गरबा से धक्के देकर भगाया-VIDEO:बैरिकेडिंग कूदकर आया, बांह पकड़कर 5-10 फीट दूर धकेला; परिजन से भी बदसलूकी

इंदौर के कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। जीजा बाई मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कमल चौहान ने लड़की को 3-4 बार धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया। वीडियो में बीजेपी नेता गुस्से में धमकाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी नेता बैरिकेडिंग कूदकर आते हैं और लड़की के परिजन से बहस करते हैं। इसके बाद वे लड़की से बदसलूकी करते हैं। लड़की कहती है, ‘मुझे हाथ मत लगाना’, लेकिन वे उसकी बांह पकड़कर धक्का देते रहते हैं। वीडियो में लड़की करीब 5-10 फीट दूर जाती दिख रही है। मौके पर मौजूद लोग कमल चौहान को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे नहीं रुकते। गाली-गलौज भी की गई। कांग्रेस ने बीजेपी पदाधिकारी को बर्खास्त करने और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एंट्री रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात शहर के पूर्वी क्षेत्र में आयोजित बड़े गरबा उत्सव में लड़की अपने परिजन के साथ पहुंची थी। वह गरबा खेलना चाहती थी, लेकिन उसे प्रवेश देने से मना कर दिया गया। इसी बात पर आयोजन की व्यवस्था संभाल रहे लोगों से बहस शुरू हो गई। वीडियो में कमल चौहान लड़की से ‘तू हट जा यहां से’ कहते सुनाई देते हैं। लड़की उनके व्यवहार पर आपत्ति जताते हुए कहती है, ‘यह ठीक नहीं है।’ वह पुलिस में शिकायत करने की बात भी कहती है। लड़की के साथ आए लोगों से भी बदसलूकी इसके बावजूद कमल चौहान लड़की को धक्का देते हैं। लड़की के साथ आए लोगों ने विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई। लड़की गरीब परिवार से बताई जा रही है। घटना के बाद से उसके दोबारा आयोजन स्थल पर पहुंचने की जानकारी नहीं मिली है।

कांग्रेस बोली- क्या मंडल अध्यक्ष को बर्खास्त करेगी बीजेपी मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने बीजेपी को घेरा। चौरसिया ने कहा- भाजपा इंदौर महानगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा जी गरबा पंडाल में बच्ची से धक्का-मुक्की की गई है। उन्होंने पूछा- क्या आप मंडल अध्यक्ष को बर्खास्त करेंगे। आप तो पंडालों में छोटी बच्चियों को लव जिहाद से बचने की सलाह देकर डर और सांप्रदायिकता का माहौल बनाते रहते हैं। बीजेपी बोली- क्या इंदौर पुलिस कार्रवाई करेगी चौरसिया ने इंदौर पुलिस कमिश्नर से भी कहा- पुलिस वीडियो के आधार पर कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा- बेटियों की सुरक्षा भाषणों से नहीं, कार्रवाई से साबित होती है। कानून का राज चलेगा या बीजेपी पदाधिकारियों को संरक्षण मिलेगा। इंदौर की जनता इसका जवाब चाहती है। कमल चौहान का पक्ष नहीं मिला मामले में कमल चौहान से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here