Homeमध्यप्रदेशरायसेन में तेज बारिश, कक्षा 12वीं तक छुट्टी:शिक्षक-कर्मचारी आएंगे; बढ़ते जलस्तर को...

रायसेन में तेज बारिश, कक्षा 12वीं तक छुट्टी:शिक्षक-कर्मचारी आएंगे; बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन का फैसला

रायसेन जिले में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश की आशंका जताई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने आज (शनिवार) स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक ने शुक्रवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किया। आदेश के मुताबिक, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश रहेगा। इसमें प्ले स्कूल, सीबीएसई और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल भी शामिल हैं। हालांकि, स्कूलों के शिक्षक और बाकी कर्मचारी तय समय पर स्कूल आएंगे। प्रशासन ने यह फैसला मौसम की स्थिति और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया है। जिले में लगातार बारिश के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। जलभराव वाले इलाकों पर भी प्रशासन नजर रख रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में साफ किया गया है कि छुट्टी सिर्फ छात्रों के लिए है। आदेश में यह भी बताया गया है कि भारी बारिश की आशंका के चलते 5 सितंबर को छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है, जिसे कलेक्टर ने मंजूरी दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here