Homeछत्तीसगढ़रायपुर से 8 राज्यों में बच्चे बेचे गए:दिवाकर हॉस्पिटल में 3 बच्चों...

रायपुर से 8 राज्यों में बच्चे बेचे गए:दिवाकर हॉस्पिटल में 3 बच्चों की डिलीवरी, 26 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बने; डॉ. सिंधु का अस्पताल

छत्तीसगढ़ के रायपुर से देश के 8 राज्यों में 26 नवजात बच्चों को बेचा गया। गुढ़ियारी स्थित दिवाकर अस्पताल में 26 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बने और 3 बच्चों की डिलीवरी हुई। यह अस्पताल डॉ. खिर सिंधु महानंद का है। इनके मेडिकल डिग्री की जांच जारी है। 17 नवंबर को पुलिस ने बच्चा बेचने के सिंडिकेट में शामिल 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया था। इनसे मिले इनपुट के बाद डॉ. सिंधु भी पकड़ा गया। भास्कर की पड़ताल में सामने आए तथ्यों की पुलिस ने भी पुष्टि की है। सिंडिकेट के जरिए नवजात बच्चों को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सहित बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, नागपुर और चेन्नई में बेचा गया। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बच्चों का सौदा हुआ है। रायपुर के दिवाकर हॉस्पिटल में हुई डिलीवरी बेबी सेलिंग सिंडिकेट में दिवाकर अस्पताल का डायरेक्टर डॉ. खिर सिंधु महानंद भी शामिल है। आरोपी का अस्पताल गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के बसंत विहार इलाके में संचालित है। आरोपी महिलाओं ने पीड़िता को इसी अस्पताल में भर्ती कराया था। दिवाकर अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी होने के बाद उसके फर्जी दस्तावेज बनाए गए। फर्जी दस्तावेजों के सहारे बच्चे का सौदा आरोपी कर रहे थे। सिंडिकेट के सदस्यों ने इसके लिए अस्पताल लीज पर लिया था। 11 महीने में 26 नवजात बेचे गए रायपुर से संचालित नवजात बेचने वाले सिंडिकेट में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के आरोपी शामिल हैं। इसमें डॉक्टर, दलाल, केयर टेकर, अकाउंटेंट, नगर निगम के कर्मचारी और नि:संतान दंपत्ति की जानकारी रखने वाले बिचौलिए हैं। पुलिस के मुताबिक, इस सिंडिकेट ने साल 2026 में 26 से ज्यादा नवजात बच्चों को बेचा है। ये बच्चे छत्तीसगढ़ सहित देश के 8 राज्यों में बेचे गए हैं। रायपुर के दिवाकर हॉस्पिटल में 26 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनाए गए। यहां 3 बच्चों की डिलीवरी हुई। कैसे पकड़ाया बच्चा बेचने वाला सिंडिकेट 19 नवंबर को रायपुर की आजाद चौक पुलिस ने सड़क में झगड़ा कर रही दो महिलाओं को पकड़ा। वहां मौजूद एक अन्य महिला ने बताया कि वो सुंदरगढ़ (ओडिशा) की रहने वाली है। दोनों महिलाएं उसका बच्चा बेचने और पैसे बंटवारे को लेकर लड़ रही थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच के बाद तुरंत तीनों महिलाओं को पकड़ा। इन महिलाओं ने रायपुर निवासी डॉ. खिर सिंधु महानंद, प्रकाश कुमार कौरव और अश्वनी शर्मा समेत अन्य लोगों की मदद से बच्चा बेचने की बात स्वीकारी। मोटी रकम का झांसा, धमकी और बंधक लड़की की 5 लाख, लड़के के लिए 12 लाख में डील पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नवजात लड़कियों को 5 लाख रुपए में और लड़को को 10-12 लाख रुपए में बेचा जाता था। नवजात बच्चों को खरीदने वाले दंपती जाति-धर्म भी पूछते थे। भारत में बच्चा गोद लेने के लिए दो कानूनी व्यवस्थाएं हैं। पहली जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत CARA की प्रक्रिया और दूसरी हिंदू एडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट (HAMA), 1956। दोनों के नियम और पात्रता की शर्तें अलग-अलग हैं। भारत में नवजात बच्चों को पैसे देकर खरीदना या बेचना अपराध है। जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 की धारा 81 के तहत बच्चे की खरीद-फरोख्त करने पर अलग-अलग सजा का प्रावधान है। ………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते थे बच्चे: फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट से खरीदारों को बनाते थे असली माता-पिता, डॉक्टर समेत 6 अरेस्ट रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त, 3 महिलाएं अरेस्ट: जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते, ओडिशा की महिला को बंधक बनाया था

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here