Homeछत्तीसगढ़रायपुर में शराब घोटाले में आरोपी के बेटे की पिटाई,VIDEO:थार से रैश...

रायपुर में शराब घोटाले में आरोपी के बेटे की पिटाई,VIDEO:थार से रैश ड्राइविंग, बाइक को टक्कर मारी, ढेबर परिवार का नाम लेकर धौंस दिखाई

रायपुर में रैश ड्राइविंग करने पर होटल कारोबारी और शराब घोटाले में आरोपी बने नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक उसे धक्का देकर मारते नजर आ रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। लोगों के मुताबिक, आर्यन पुरोहित तेज रफ्तार में थार (CG13 AT 7722) चला रहा था। मोतीबाग के सामने उसने कई बाइक को कट मारे। इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोककर इसका विरोध किया। खुद को ढेबर परिवार का बताया, कहा- पुलिस बुलाओ लोगों के रोकने पर आर्यन पुरोहित और बाइक सवारों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपनी पहचान और रसूख का हवाला देते हुए लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आर्यन पुरोहित ने खुद को ढेबर परिवार का परिचित बताया और पुलिस बुलाने की धमकी दी। साथ ही गिरिराज होटल के मालिक होने की बात कहते हुए धौंस दिखाने लगा। वहीं, आर्यन ने पिटाई करने वाले युवक पर गाली देने का आरोप लगाया। आर्यन को थप्पड़ मारते हुए दिखा राहगीर घटना के वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और युवक के बीच बहस और झूमाझटकी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। विवाद के दौरान एक राहगीर ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि, पूरे मामले की अधिकृत जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने मामले की जानकारी नहीं होने की बात कही है। ………………………. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… हिस्ट्रीशीटर ने युवक को पीटा, पत्नी का पैर चुमवाया…VIDEO:युवती ने भी जमकर बरसाए डंडे, आरोपी बोला-रायपुर शहर का बाप हूं, पिस्टल दिखाकर डराया रायपुर में हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ मिलकर एक युवक की जमकर मारपीट की है। बदमाश ने युवक से माफी मंगवाई, फिर अपनी पत्नी का पैर चुमवाया। जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here