रायपुर में नाइट लाइफ को लेकर एक बार फिर विवाद सामने आया है। सेरीखेड़ी स्थित एक नाइट क्लब में देर रात तक पार्टी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एमटीवी रोडीज फेम श्रेया कालरा और ऋषभ जायसवाल अपने हाथों से शराब सर्व करते और पिलाते नजर आ रहे हैं। मामला मंदिरहसौद थाना क्षेत्र का है। वीडियो में पार्टी के दौरान श्रेया कालरा वहां मौजूद युवाओं से ‘दारू पियो, ऐश करो’ कहते हुए भी सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो पियानो क्लब का है, जहां देर रात तक पार्टी चलती रही। क्लब के अंदर तेज म्यूजिक, भीड़ और खुलेआम शराब परोसते लोग दिखाई दे रहे हैं। लेट नाइट पार्टी की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर रही है। हालांकि, इस मामले में अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों में नाराजगी वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। नाइट क्लब के लिए तय होती है समय सीमा जानकारी के अनुसार नाइट क्लब संचालन के लिए प्रशासन की तय समय सीमा होती है, जिसके बाद गतिविधियां बंद करनी होती हैं। इसके बावजूद वीडियो में देर रात तक कार्यक्रम जारी रहने की बात सामने आई है, जिससे नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई जा रही है। पुलिस बोली- वीडियो की जांच की जा रही पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो क्लब प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। …………………. यह खबर भी पढ़िए… न्यूड-पूल पार्टी में परोस रहे ड्रग्स-शराब…फॉर्म-हाउस में अय्याशी: रायपुर में करीब 20 क्लब,80 फॉर्म-हाउस, कई में चल चुकी गोलियां, शहर में सूखे नशे का बढ़ा कारोबार राजधानी रायपुर आजकल ड्रग्स और फूहड़ पार्टियों की वजह से सुर्खियों में है। हेरोइन, कोकेन, MDMA, गांजा और सूखे नशे की बढ़ती खपत शहर के क्लबों, फॉर्म हाउस, होटलों को अय्याशी और क्राइम के नए अड्डों में बदलती जा रही है। कई क्लब और फॉर्म हाउस ऐसे हैं, जो पहले भी विवादों में रह चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…
