भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच आज रायपुर में खेला जाएगा। शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज के पहले दोनों मैच जीत चुकी है। अब टीम की नजर तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर होगी। पहला मैच भारत 4 विकेट से जीता था 16 अक्टूबर को खेले गए पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 5 विकेट पर 114 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 19 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीप्ति शर्मा ने 49 और निकी प्रसाद ने नाबाद 39 रन बनाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। दूसरे मैच में 9 विकेट से जीता भारत 18 अक्टूबर को दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम 8 विकेट पर 102 रन ही बना सकी। जवाब में शेफाली वर्मा ने 25 गेंदों पर 55 रन और स्मृति मंधाना ने 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाए। दोनों के बीच 96 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। भारत ने 8.5 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिम्बाब्वे के सामने सम्मान बचाने की चुनौती भारतीय टीम तीसरा मैच जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं, जिम्बाब्वे की कोशिश आखिरी मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन कर पहली जीत दर्ज करने की होगी। …………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर- भारत ने 9 विकेट से जिम्बाब्वे को हराया: टी-20 सीरीज पर 2-0 की बढ़त, 25 गेंदों में शेफाली की फिफ्टी, क्लीन स्वीप का मौका रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज खेले गए दूसरे महिला टी-20 मैच में भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की इस टी-20 सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर…
