Homeमध्यप्रदेशहर्षा बोलीं- राम मंदिर बना तब खुशी नहीं दिखाई:दिग्विजय की यात्रा पर...

हर्षा बोलीं- राम मंदिर बना तब खुशी नहीं दिखाई:दिग्विजय की यात्रा पर तंज, चुनाव नजदीक तो राम याद आ रहे; अब प्रभु को इंसाफ दिलाने चले

मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह का सीधे नाम लेने के बजाय उन्हें मध्य प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री बताते हुए तंज कसा कि जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तब वैसी खुशी और उत्साह नहीं दिखा, जैसा अब मंदिर के चंदे को लेकर सवाल उठाने में नजर आ रहा है। क्या चुनाव ने राम की याद दिला दी हर्षा ने सवाल किया कि चुनाव नजदीक आने पर ही भगवान राम की याद क्यों आ रही है और अब उन्हें इंसाफ दिलाने का संकल्प क्यों लिया जा रहा है। दशहरे से पहले दिए बयान में हर्षा ने कहा कि एक ओर देशभर में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व मनाया जाएगा, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के एक पूर्व मुख्यमंत्री उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा निकालने जा रहे हैं। हर्षा के मुताबिक, यह यात्रा राम मंदिर के चंदे में कथित चोरी के आरोपों को लेकर निकाली जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि संबंधित नेता को चंदे में कथित चोरी से इतनी तकलीफ हुई कि अब उन्होंने भगवान राम को इंसाफ दिलाने का संकल्प ले लिया है। मंदिर निर्माण के समय विरोध का लगाया आरोप हर्षा ने राम मंदिर को लेकर चली लंबी कानूनी लड़ाई का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष ने मंदिर निर्माण के फैसले का विरोध किया था। उन्होंने राम के अस्तित्व और रामसेतु को लेकर अतीत में उठाए गए सवालों का भी उल्लेख किया। हर्षा ने कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण हुआ, तब संबंधित नेताओं की ओर से वैसा उत्साह नहीं दिखा, जैसा अब चंदे को लेकर सवाल उठाने पर दिखाई दे रहा है। चुनाव या किसी को पद दिलाने के लिए यात्रा? हर्षा ने सवाल किया कि राम मंदिर बनने के बाद अब अचानक भगवान राम की शरण में जाने की जरूरत क्यों महसूस हो रही है। उन्होंने चुनाव नजदीक आने या किसी को पद दिलाने जैसी संभावनाओं का जिक्र करते हुए यात्रा की मंशा पर सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा निकालने वाले की मंशा पूरी होगी या नहीं, यह उन्हें नहीं पता, लेकिन देश के लिए जो उचित होगा, वही होगा। बयान के अंत में हर्षा ने पूर्व मुख्यमंत्री को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा, “कीजिए, प्रयास कीजिए। अंत में सब राम की शरण में जाते हैं, आप भी जाइए।” —————————————-
ये खबर भी पढ़िए…
दिग्विजय करेंगे उज्जैन से अयोध्या तक 1000 KM पदयात्रा यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया है। भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा- 2 अक्टूबर से उज्जैन के महाकाल मंदिर से अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि तक करीब 1000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here