Homeछत्तीसगढ़रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी:दिल्ली से आ...

रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से टकराया पक्षी:दिल्ली से आ रही थी फ्लाइट, लैंडिंग के दौरान हादसा; 2 घंटे प्रभावित रहीं उड़ानें

रायपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से एक पक्षी टकरा गया। AI-1729 फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी। बुधवार सुबह करीब 8 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे पर यह हादसा हुआ। राहत की बात यह रही कि, पक्षी के टकराने से विमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। फ्लाइट में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि इससे बाकी की उड़ानें 2 घंटे लेट हुईं थी। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और तकनीकी टीम एक्टिव हो गई थी। विमान की सुरक्षा जांच के लिए एक्सपर्ट की टीम ने तुरंत जांच की, जिसके बाद अब सभी फ्लाइट का संचालन समय पर हो रहा। रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने क्या कहा रायपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने ऑफिशियल बयान जारी कर कहा कि, आज सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया की एक फ्लाइट से एक पक्षी टकरा गया। फ्लाइट दिल्ली से रायपुर आ रही थी। जरूरी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) पूरे करने के बाद, फ्लाइट अपनी मंजिल के लिए रवाना हुई। कई फ्लाइटें 2 घंटे देरी से भरी उड़ान बर्ड हिट की घटना के बाद रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होने वाली कई फ्लाइटें करीब 2 घंटे की देरी से उड़ान भर सकीं। देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। हालांकि, अधिकारियों ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जांच प्रक्रिया पूरी की। 2 महीने पहले रनवे पर बंदर पहुंचा था 2 महीने पहले रायपुर एयरपोर्ट पर अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया था। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान हुई थी। विमान में कुल 132 यात्री सवार थे। पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया था। तब प्रबंधन ने खाली करवाया था रनवे रनवे पर बंदर के घुसने की जानकारी के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने रनवे खाली करवाया था। सुरक्षा टीम, ग्राउंड स्टाफ और वन विभाग की टीम तुरंत रनवे पर पहुंची। बंदर को सुरक्षित तरीके से रनवे से हटाया गया और पूरे एरिया की जांच की गई थी। दुनिया भर में हर दिन 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन (ICAO) ने 91 देशों पर सर्वे किया। इसमें पाया कि हर रोज 34 ‘बर्ड हिट’ के मामले दुनिया भर में सामने आते हैं। इसकी वजह से हर साल दुनिया भर में कॉमर्शियल प्लेन को करीब 7.79 हजार करोड़ रुपए का सालाना नुकसान होता है। हालांकि, 92% ‘बर्ड हिट’ के मामले बिना किसी डैमेज के होते हैं। पक्षियों को हटाने के लिए अपनाए जाते हैं 3 तरीके स्पीकर: सिंगापुर एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से बचने और पक्षियों को भगाने के लिए वैन तैनात की जाती है। इसमें लंबी दूरी तक पक्षियों को भगाने के लिए गनशॉट से लेकर 20 तरह की आवाज निकालने वाले लाउडस्पीकर लगे होते हैं। लेजर गन: सूरत एयरपोर्ट पर बर्ड हिट से फ्लाइट को बचाने के लिए और पक्षियों को भगाने के लिए लेजर लाइट या लेजर गन का सहारा लिया जा रहा है। दरअसल, लेजर गन से लाइट और साउंड साथ निकलता है जो पक्षियों के ध्यान को भटकाने का काम करता है। शूटर: दुनिया के कई बड़े एयरपोर्ट पर विमान को बर्ड हिट से बचाने के लिए शूटर की नियुक्ति की जाती है। पाकिस्तान के लाहौर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने 2020 में 12 बर्ड शूटर्स पक्षियों को मारने के लिए बहाल किए थे। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रायपुर में लैंडिंग टली, आसमान में चक्कर काटती रही फ्लाइट:विजिबिलिटी कम होने से नागपुर डायवर्ट, ढाई घंटे बाद पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश, बैज दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E-5138) खराब मौसम के कारण गुरुवार रात को रायपुर एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकी। इसके बाद विमान का रूट बदलकर उसे नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here