मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रात 9 बजे सोशल मीडिया के जरिए लाइव संबोधन देंगे। अपने संबोधन में सीएम नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रदेशवासियों के नाम मोदी सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों को बता सकते हैं। महिलाओं के हित में भाजपा और कांग्रेस के फैसलों का अंतर बताएंगे
लोकसभा में 16-17 अप्रैल को विशेष सत्र में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए विधेयक गिर गए थे। कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके, सपा ने इन विधेयकों के विरोध में वोटिंग की थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलओं के हित में भाजपा और कांग्रेस के फैसलों का अंतर भी बताएंगे। 27 को एमपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया
संसद में महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को लागू करने के लिए लाया गया 131वां संविधान संशोधन विधेयक लोकसभा में गिर गया था। इस बिल के गिरने के बाद बीजेपी, कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर आक्रामक है। 27 अप्रैल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर एमपी विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। इन मुद्दों पर भी सीएम दे सकते हैं वक्तव्य
एमपी में गेहूं खरीदी का कोटा 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया गया है। सीएम गेहूं खरीदी को लेकर विपक्ष के आरोपों पर जवाब दे सकते हैं।
