Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ में चोरी के शक में युवक को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे...

राजगढ़ में चोरी के शक में युवक को पीटा:जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और जूतों से मारा, वीडियो सामने आने पर 4 ग्रामीणों पर केस दर्ज

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में चोरी के शक में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर बुरी तरह पीटा। उसे जमीन पर गिराकर लात-घूंसे मारे और जूतों से भी पीटा। इस दौरान कुछ लोग मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। घटना 10 नवंबर की है। इसका वीडियो 7 दिन बाद मंगलवार को सामने आया। इसके बाद पीड़ित अपने परिवार के साथ खिलचीपुर थाने पहुंचा और पुलिस को वीडियो देकर शिकायत की। पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। खास बात यह है कि घटना के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने पहले पीड़ित और उसके साथी के खिलाफ ही कार्रवाई की थी। तालाब किनारे कपड़े पहन रहा था, तभी पकड़ लिया हेमराज सुतार (45) गाड़ाहेट का रहने वाला है। पुलिस में दी शिकायत के मुताबिक, 10 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे वह अपने साथी गिरिराज दांगी के साथ खिलचीपुर से पैदल गांव लौट रहा था। रास्ते में पानखेड़ी गांव के पास वह तालाब किनारे बाथरूम करने चला गया। इसके बाद जब वह पैंट पहन रहा था, तभी कुछ ग्रामीण वहां पहुंचे और उसे चोर समझकर पकड़ लिया। हेमराज का आरोप है कि ग्रामीणों ने पहले उसका नाम पूछा और फिर बिना कुछ जांचे उसे पीटना शुरू कर दिया। उसे लात-घूंसे मारे गए। वह जमीन पर गिर गया, लेकिन लोग उसे पीटते रहे। कुछ लोग उसके कपड़े उतारने की बात भी कह रहे थे। इस दौरान एक-दो लोगों ने जूते निकालकर भी उसे मारा। वीडियो में चाबियां मिलने की बात कहते सुनाई दिए लोग मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। वीडियो में कुछ लोग युवक की जेब से चाबियां मिलने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, हेमराज के परिवार का कहना है कि उसकी जेब में मिली चाबियां उसके अपने घर की थीं। पिटाई के बाद युवक सड़क पर बैठकर रोता रहा। पहले युवक और उसके साथी पर हुई थी कार्रवाई घटना के बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और हेमराज व उसके साथी गिरिराज दांगी को थाने ले गई। पानखेड़ी के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। मंगलवार को हेमराज अपने परिवार के साथ फिर थाने पहुंचा। उसने पुलिस को मारपीट का वीडियो दिया और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बलराम मेघवाल, भवानी सिंह, कमल सिंह और सजन सिंह के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here