Homeमध्यप्रदेशराजगढ़-कुक्षी मार्ग पर यात्री बस पलटी, 14 यात्री घायल:युवक के पैर दबे,...

राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर यात्री बस पलटी, 14 यात्री घायल:युवक के पैर दबे, पत्नी गले से लगा बिलखती रही- VIDEO

राजगढ़-कुक्षी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे एक निजी यात्री बस (भगवती) पलट गई। आंबासोटी घाट के पास हुए इस हादसे में 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि एक युवक संजय के दोनों पैर बस के नीचे दब गए। युवक की पत्नी गले लगा बिलखती रही। यह बस राजगढ़ से टांडा बाग होते हुए मनावर की ओर जा रही थी। रिंगनौद के आगे टांडा घाट शुरू होते ही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर रिंगनौद चौकी पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालने और अस्पताल पहुंचाने का काम शुरू किया। पत्नी को भी आई चोट टांडा अस्पताल के डॉ. यतेंद्र जैन ने बताया कि ग्राम घर निवासी संजय के दोनों पैर बस के नीचे दबने से कुचल गए हैं और उन्हें रेफर किया गया है। उनकी पत्नी को भी चोटें आई हैं। टांडा अस्पताल में अब तक 7 घायल पहुंचे हैं। तस्वीरें देखिए… 14 यात्री हुए घायल रिंगनौद चौकी प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया ने जानकारी दी कि सात घायल व्यक्तियों को राजगढ़ के कंचन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि सात अन्य टांडा के शासकीय अस्पताल पहुंचे हैं। कुल 14 लोगों को सामान्य चोटें आई हैं। पुलिस बस के अनियंत्रित होकर पलटने के कारणों की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here