अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने गुरुवार शाम एनएसयूआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के पुतले पर चप्पल मारी। फिर पुतला जलाया। एनएसयूआई मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। दरअसल भोपाल में NSUI के पदाधिकारी सुभाष यादव पर अपनी ही संगठन की छात्रा द्वारा गंभीर आरोप लगाए है। इसको लेकर अभाविप हर जिले में एनएसयूआई के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शाम को डालूमोदी बाजार चौराहे पर एनएसयूआई पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा विरोध जताते हुए एनएसयूआई का पुतला दहन किया। सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं
अभाविप के नगर मंत्री केशव गुर्जर ने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा और सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच होना चाहिए। दोषी पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। विद्यार्थी परिषद सदैव छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के पक्ष में खड़ी रही है और आगे भी मजबूती से आवाज उठाती रहेगी। इस दौरान अभाविप के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रही।
