यूजीसी के नए कानून के विरोध में रतलाम से भोपाल तक स्वर्ण न्याय पैदल यात्रा निकालने जा रहे श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके साथ ही करीब 40 लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर सैलाना थाने पर बैठा रखा है। रतलाम के शास्त्री नगर में राजपूत बोर्डिंग में यूजीसी के नए कानून के विरोध में रतलाम से बुधवार को भोपाल से पैदल न्याया यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही थी। बिना अनुमति के रैली यात्रा निकालने व रतलाम में बैठक के लिए श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ बड़ी संख्या में राजपूत समाज व करणी सेना के लोग एकत्र हुए थे। बैठक में शामिल होने के पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष मकराना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल ने राजपूत बोर्डिंग से सभी को गिरफ्तार कर अलग-अलग पुलिस वाहनों में बैठाकर अलग-अलग जगह पर भेज दिया। गिरफ्तारी के दौरान करणी सेना के लोगों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए। कमल का फूल हमारी भूल, सीएम मोहम यादव मुर्दाबाद के नारे लगाए।
