Homeमध्यप्रदेशरतलाम में प्लास्टिक दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग:दुकान बंद करने...

रतलाम में प्लास्टिक दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी आग:दुकान बंद करने पर चला पता; तीन फायर लॉरियों से पाया काबू

रतलाम के भुट्‌टा बाजार में गुरुवार रात 9 बजे एक प्लास्टिक दुकान के दूसरी मंजिल की छत पर आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग से प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान जल कर राख हो गया। आग को बुझाने में तीन फायर लॉरी लगी। आग मुर्तजा छावनी वाला की दुकान में लगी। दुकान संचालक रात में दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी उन्हें दुकान की तीसरी मंजिल पर आग की लपटे दिखी। जैसे वह दुकान से बाहर आए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग ऊपरी हिस्से से पास की दुकान तक भी पहुंची। हालांकि पास की दुकान में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। कुछ पर्दे जले है लेकिन प्लास्टिक की दुकान में रखा प्लास्टिक क्रॉकरी का सामान जल कर राख हो गया। आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। संभावना जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। व्यापारियों की भीड़ लगी
रात का समय होने के कारण अधिकतर दुकान अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। बाजार क्षेत्र होने के कारण व्यापारियों व वहां से निकलने वाले लोगों की भीड़ लग गई। कुछ ही दूरी पर माणकचौक पुलिस थाना भी था। वहां से भी पुलिसकर्मी पहुंचे। देर रात लगती तो ज्यादा नुकसान होता
समय रहते आग का मालूम पड़ गया। अगर देर रात आग लगती थी आसपास की दुकान पर नुकसान होता। नगर निगम की तीन फायर लॉरियों के कर्मचारियों की मदद से करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। तीसरी मंजिल को पूरी तरह से पतरों से पैक कर रखा था। फायर लॉरी कर्मचारियों को आग पर काबू पाने के बाद पतरे को भी तोड़ना पड़ा। आगजनी में किसी प्रकार से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here