Homeमध्यप्रदेशयोग के बाद 'भोग', खाने पर टूटे लोग:लेडी अफसर से बोले विधायक-...

योग के बाद ‘भोग’, खाने पर टूटे लोग:लेडी अफसर से बोले विधायक- तेरे बाप का राज नहीं; फोटोशूट के लिए मंत्री का संघर्ष

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। योग के बाद एक साथ खाने पर टूट पड़े लोग
खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 25वें काउंटडाउन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 800 लोगों ने सामूहिक योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योगासन, प्राणायाम और ध्यान के जरिए लोगों ने फिटनेस और मानसिक शांति का अभ्यास किया। हालांकि, कार्यक्रम का एक वीडियो चर्चा का विषय बना गया। योग सत्र खत्म होने के बाद जब भोजन वितरण शुरू हुआ तो वहां अचानक अफरा-तफरी जैसे हालात बन गए। लोग खाने के पैकेट लेने के लिए एक साथ टूट पड़े। जिसके हाथ में जितने पैकेट आए, वह उन्हें लेकर निकलता दिखाई दिया। वीडियो में भोजन वितरण के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति नजर आ रही है। आयोजन स्थल पर लोगों की भीड़ खाने के पैकेट लेने के लिए धक्का-मुक्की करती दिखाई दी। बताया जा रहा है कि योग कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। लेकिन वितरण के दौरान व्यवस्थाएं बिगड़ गईं और लोग जल्द से जल्द पैकेट लेने की कोशिश में जुट गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर लोग चुटकी ले रहे हैं कि योग जहां संयम, संतुलन और धैर्य सिखाता है, वहीं खाने के सामने ये तीनों गुण ज्यादा देर टिक नहीं पाए। केंद्रीय मंत्री के योगासन मुद्राओं का फोटोशूट
मध्य प्रदेश के खजुराहो में सामूहिक योग कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव ने ऐतिहासिक मंदिर परिसर में योगासन करते हुए फोटोशूट कराया। हालांकि इसके लिए उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वीडियो में दिख रहा है कि योगासन के दौरान मंत्री पहले थोड़ा लड़खड़ाते हैं, फिर खुद को संभालते हुए बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं। परफेक्ट फोटो और वीडियो के लिए उन्हें खासा संघर्ष करना पड़ा। कुछ मौकों पर सहयोगी उन्हें सहारा देते भी नजर आए। उनके फोटो वीडियो बनाने के लिए वहां कई फोटोग्राफर भी नजर आए। वहीं ड्रोन भी उड़ता हुआ दिखाई दिया। अब यह वीडियो सामने आने के बाद लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कह रहे हैं कि आज के दौर में योगासन से ज्यादा जरूरी उसका ‘फोटो-आसन’ हो गया है। वहीं कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि अब हर काम का पहला नियम है- पहले कैमरा ऑन करो, फिर काम शुरू करो। महापौर सचिवालय को धुलवाने का वीडियो
इंदौर में इन दिनों जल संकट गहराया हुआ है। पानी की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर रहे हैं। विपक्ष भी लगातार सरकार को घेरने में जुटा है। इसी बीच एक वीडियो ने पानी के संकट पर सियासत को और तेज कर दिया है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें नगर निगम के टैंकर से महापौर सचिवालय की सफाई होती दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इंदौर की जनता बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है, जबकि महापौर अपना सचिवालय पानी से धुलवा रहे हैं। वहीं, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस ओछी राजनीति कर रही है। उनका कहना है कि वहां ड्रेनेज लाइन की सफाई के लिए टैंकर बुलवाया गया था। टैंकर के प्रेशर से ही लाइन की सफाई की जाती है। सफाई के बाद फैली गंदगी को कर्मचारी उसी प्रेशर पाइप से साफ कर रहा था। महापौर ने यह भी कहा कि इस्तेमाल किया गया पानी ट्रीटेड वॉटर था, जिसका उपयोग इसी तरह के कार्यों के लिए किया जाता है। महिला अधिकारी पर भड़क उठे कांग्रेस विधायक
बड़वानी के सेंधवा में एक सरकारी कार्यक्रम में आए कांग्रेस विधायक मोंटू सोलंकी का गुस्सा देखने को मिला। वे जिला पंचायत की सीईओ काजल जावला पर भड़क गए। हालांकि उस समय महिला अधिकारी वहां मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि विधायक एक सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ वहां मौजूद नहीं थीं। इसी बात को लेकर विधायक नाराज हो गए। जब उन्हें बताया गया कि मैडम मीटिंग में बिजी हैं तो विधायक ने कहा कि फिर ये कार्यक्रम क्यों रखा। फिर विधायक ने कहा कि उन्हें बुलाइए। वीडियो में विधायक यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होने के बावजूद उन्हें सूचना तक नहीं दी जाती। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि ‘यह किसी के बाप का राज नहीं चल रहा है।’ इस मामले में सीईओ की ओर से कहा गया कि वो नियमों के तहत ही काम करेगी। विधायक के कहने पर नहीं चलेगी। इनपुट सहयोग – गौरव मिश्रा (खजुराहो), अमित सालगट (इंदौर), सचिन राठौर (बड़वानी) ये भी पढ़ें –
महाभारत में ‘रावण और कुंभकर्ण’ की एंट्री: जीतू पटवारी ने सीएम को दिया नया नाम मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीएम डॉ. मोहन यादव को नया नाम दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ‘मोहन लाल अभिनंदन यादव’ कहा और उनके लिए मंच से तालियां भी बजवाईं। उनका अभिनंदन कराया। इधर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की जुबान ऐसी फिसली कि उन्होंने रामायण और महाभारत ही मिक्स कर दी। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here