Homeमध्यप्रदेशये रीवा का सरकारी अस्पताल है:महिला के बेड, शरीर पर रेंगते रहे...

ये रीवा का सरकारी अस्पताल है:महिला के बेड, शरीर पर रेंगते रहे कीडे़; फिर मौत

संजय गांधी अस्पताल में भर्ती महिला के बेड और शरीर पर कीड़े रेंगने का वीडियो सामने आया है। सतना निवासी अर्चना गुप्ता 30 अगस्त को सड़क हादसे में घायल होने के बाद यहां रेफर हुई थीं। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अर्चना की ठीक से देखरेख नहीं हुई, शरीर में कीड़े पड़ गए। शिकायत पर स्टाफ ने मारपीट भी की। एक वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसमें अर्चना के पास रखे मास्क व वस्तु में कीड़े रेंगते दिख रहे हैं। इधर, पहले पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने इलाज में गड़बड़ी का आरोप लगाकर धरना दिया। मंगलवार को विशेषज्ञों की टीम ने वीडियोग्राफी के साथ दोबारा पोस्टमार्टम किया। फिर शव प्रयागराज ले जाया गया। अस्पताल ने लापरवाही के आरोप नकारे हैं। प्रबंधन का कहना है कि मरीज की हालत शुरू से गंभीर थी और इलाज तय प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here