Homeमध्यप्रदेशखंडवा के द बेस्ट स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा:3 युवतियां, 5...

खंडवा के द बेस्ट स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा:3 युवतियां, 5 युवक हिरासत में, मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद; पुलिस नेटवर्क खोज रही

खंडवा शहर के मोघट रोड थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस ने द बेस्ट स्पा सेंटर पर दबिश देकर तीन युवतियों समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को स्पा सेंटर में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद महिला पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई। मौके से सेक्स रैकेट संचालित किए जाने से संबंधित साक्ष्य मिले हैं। आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में 3 युवतियां मिलीं। उनके साथ 4 व्यक्ति और एक कर्मचारी को भी हिरासत में लिया गया है। कर्मचारी की पहचान सद्दाम के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। स्पा सेंटर के संचालन, पूरे नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। इंदौर-दिल्ली की रहने वाली हैं युवतियां सीएसपी अभिनव बारंगे ने बताया कि स्पा सेंटर से मिली तीनों युवतियां इंदौर और दिल्ली की रहने वाली हैं। युवतियों को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उनके परिजनों को भी पहचान और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सूचना देने की प्रक्रिया की जा रही है। लाइसेंस और संचालक की जांच पुलिस अब स्पा सेंटर के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि सेंटर का वास्तविक मालिक कौन है और इसका संचालन किसके द्वारा किया जा रहा था। पुलिस को आशंका है कि स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के जरिए सेंटर से जुड़े अन्य लोगों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। शिकायतों के बाद महिला पुलिस बल के साथ कार्रवाई पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पा सेंटर को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों की जांच के बाद शनिवार देर रात महिला पुलिस बल को साथ लेकर टीम ने सेंटर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से मिली सामग्री को जांच के लिए जब्त किया है। शहर के अन्य स्पा सेंटर भी रडार पर द बेस्ट स्पा सेंटर पर कार्रवाई के बाद पुलिस अब शहर में संचालित अन्य स्पा सेंटरों की भी जांच करने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शहर के स्पा सेंटरों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसमें सेंटर के लाइसेंस, संचालक की जानकारी, कर्मचारियों के दस्तावेज और वहां संचालित गतिविधियों की जांच की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here