Homeमध्यप्रदेशभोपाल के रसूलिया भानपुर में आबकारी की दबिश:घर में मिली हाथ भट्‌टी;...

भोपाल के रसूलिया भानपुर में आबकारी की दबिश:घर में मिली हाथ भट्‌टी; तरावली जोड़ पर सड़क किनारे बेचते मिली महिला

भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र से सटे गांव रसूलिया भानपुर में आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान घर में ही हाथ भट्‌टी मिली। वहीं, बैरसिया रोड स्थित तरावली जोड़ पर सड़क किनारे ही पन्नियों में शराब बेचते महिला मिली, जो टीम को देखकर भाग निकली। रात में नगर निगम की टीम ने शराब दुकान के बाहर चल रहे अहाते पर कार्रवाई की। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देशन, सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के आदेश के बाद कंट्रोलर आरजी भदौरिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। रसूलिया भानपुर में औचक दबिश के दौरान दो चलती हुई हाथ भट्टी मिली भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त महुआ लाहन एवं अन्य सामग्री जब्त कर दो प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क एवं च के तहत कायम किए। वहीं, एक अन्य टीम ने बैरसिया के तरावली जोड़ से 15 बल्क लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त की, जो रोड पर रखकर एक महिला द्वारा विक्रय के लिए रखी गई थी। महिला फोर्स देखकर मौके से भागने में सफल रही। सहायक आयुक्त आबकारी धाकड़ ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए टीमें कार्रवाई कर रही है। विजय नगर चांदबड़ में वाइन शॉप पर कार्रवाई
नगर निगम ने शनिवार रात विजयनगर चांदबड़ स्थित वाइन शॉप पर कार्रवाई की। लाइसेंसी वाइन शॉप में अहाता बनाकर शराब पिला रहा था। रहवासियों की शिकायत के बाद पुलिस-नगर निगम ने कार्रवाई की। शॉप संचालक पर 15 हजार रुपए का जुर्माना किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here