Homeदेशयूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम...

यूपी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट- इंस्पेक्टर समेत 9 पुलिसवाले सस्पेंड:11 लाशों का पोस्टमॉर्टम थोड़ी देर में, फैक्ट्री मालिक एनकाउंटर में अरेस्ट

यूपी में प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। लापरवाही बरतने पर एक इंस्पेक्टर, 6 दरोगा समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया। मंगलवार तड़के फैक्ट्री मालिक नौशाद (50) को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद अरेस्ट कर लिया। उसे पैर में गोली लगी है। वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। हादसे में जान गंवाने वाले 8 बच्चों समेत 11 शवों का थोड़ी देर में पोस्टमॉर्टम होगा। 3 शवों का प्रयागराज जबकि 8 शवों का पोस्टमॉर्टम कौशांबी में होगा। इधर, आज भी फैक्ट्री का मलबा बुलडोजर से हटाया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि कोई मलबे में दबा तो नहीं है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। इसी बीच, एक बुजुर्ग पिता अपने बेटे को मलबे में खोजते दिखा। उसने कहा- बेटे का एक पैर पोस्टमॉर्टम हाउस में मिला है, लेकिन अभी लाश नहीं मिली है। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर ईंटें फेंकी। घर के शीशे टूट गए। सोमवार दोपहर 11.30 बजे फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। इसमें आसपास के 3 मकान जमींदोज हो गए। 5 मकान टूट गए थे। हादसे के बाद रात साढ़े 7 बजे फैक्ट्री से 400 मीटर दूर बनाए नौशाद के पटाखा गोदाम को बुलडोजर से ढहा दिया गया। फैक्ट्री में विस्फोट किस वजह हुआ, यह अभी तक साफ नहीं है। हालांकि, एक महिला ने बताया था- बिजली का खंभा गिरने के बाद फैक्ट्री में रखे बारूद में तेज धमाका हुआ। फैक्ट्री प्रयागराज में मनौरी एयरफोर्स स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर चल रही थी। हादसे की 4 तस्वीरें देखिए- ग्राफिक्स से समझिए कहां हुआ था विस्फोट… पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here