Homeदेशयूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर, घर डूबे:हिमाचल में चार...

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर, घर डूबे:हिमाचल में चार दिन बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही बर्फबारी शुरू

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। ओले गिरने की भी आशंका जताई है। वहीं, लखनऊ लगातार 15वें दिन भी बाढ़ की चपेट में है। कॉलोनियों में तीन-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में छिपलाकोट की ऊंची चोटियां अक्टूबर में ही बर्फ से ढक गई हैं। करीब एक दशक बाद अक्टूबर महीने में यहां बर्फबारी हो रही है। आमतौर पर इन चोटियों पर दिसंबर-जनवरी में बर्फबारी होती है। हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस कल से दोबारा एक्टिव हो रहा है। प्रदेश में इससे अगले चार दिन तक बारिश के आसार है। लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा की अधिक ऊंची चोटियों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में सोमवार से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद रात में ठंड बढ़ेगी, लेकिन पूरे अक्टूबर दिन में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। राजस्थान में आज बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर और चूरू में बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here