Homeमध्यप्रदेशखुरई में मंगलसूत्र झपटने वाले दो नाबालिग पकड़े:महिला के गले से झपटकर...

खुरई में मंगलसूत्र झपटने वाले दो नाबालिग पकड़े:महिला के गले से झपटकर भागे थे; बाइक-1.20 लाख का मंगलसूत्र पेंडल बरामद

सागर जिले के खुरई शहर में महिला के गले से मंगलसूत्र झपटने के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और सोने का मंगलसूत्र पेंडल बरामद किया है। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है। महाकाली मंदिर के पीछे हुई थी वारदात पुलिस के मुताबिक, 24 सितंबर को आवास कॉलोनी निवासी ममता विश्वकर्मा ने खुरई शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि महाकाली मंदिर के पीछे बाइक सवार दो अज्ञात लोग उनके गले से मंगलसूत्र झपटकर भाग गए। तकनीकी सबूतों से संदिग्धों तक पहुंची पुलिस मामले की जांच के लिए थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी के नेतृत्व में टीम बनाई गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में पूछताछ की। तकनीकी सबूतों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस दोनों नाबालिगों तक पहुंची। लगातार जांच के बाद उन्हें पकड़ लिया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here