Homeमध्यप्रदेशयुवक ने जनता से जुटाकर विधायक को 20 हजार लौटाए:सोशल मीडिया पर...

युवक ने जनता से जुटाकर विधायक को 20 हजार लौटाए:सोशल मीडिया पर भुगतान का वीडियो साझा किया, बोला- अहसान चुका दिया

सिवनी जिले में सोशल मीडिया पर इन दिनों विधायक दिनेश राय मुनमुन और युवक योगेश गढ़वाल उर्फ बिट्टू जख्म के बीच सहयोग की राशि को लेकर सामने आया मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक ने जनता से एक, दस और पचास रुपए सहित अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहयोग जुटाकर विधायक को 20 हजार रुपए वापस करने का दावा किया है। इस संबंध में उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए भुगतान का वीडियो भी सार्वजनिक किया है। जनहित कार्यों में मांगी थी मदद युवक की पोस्ट के अनुसार, करीब तीन वर्ष पहले जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में लगभग 8,500 रुपए की लागत से वाटर फिल्टर लगवाया गया था। इसमें विधायक दिनेश राय मुनमुन के पुत्र कान्हा राय का सहयोग लिया गया था। इसके अलावा तीन-चार अन्य जनहित के कार्यों में भी विधायक से आर्थिक सहयोग प्राप्त किया गया था। युवक का कहना है कि उसने कभी अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए विधायक से कोई मदद नहीं मांगी, बल्कि सभी कार्य जनहित से जुड़े थे। विधायक ने पुराने एहसान गिनाए युवक ने आगे अपनी पोस्ट में आरोप लगाया कि हाल ही में सिद्धार्थ होटल में पूर्व कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी द्वारा उससे गाली-गलौज किए जाने के बाद उसने अपनी पीड़ा विधायक के सामने रखी थी। इस दौरान विधायक द्वारा पुराने सहयोग और एहसानों का जिक्र किए जाने से उसे दुख पहुंचा। इसी के बाद उसने विधायक से प्राप्त सहयोग की राशि लौटाने का निर्णय लिया। जनता के सहयोग से जोड़ी राशि बिट्टू जख्म ने अपनी पहली पोस्ट में आम नागरिकों से अपील की थी कि वे अपनी सामर्थ्य के अनुसार एक, दो, दस या पचास रुपए का सहयोग करें, ताकि सामूहिक रूप से 20 हजार रुपए जुटाकर विधायक को वापस किए जा सकें। इसके बाद दूसरी पोस्ट में उसने बताया कि लोगों के छोटे-बड़े आर्थिक सहयोग से पूरी 20 हजार रुपए की राशि एकत्र कर यूपीआई के माध्यम से विधायक को वापस कर दी गई है। उसने भुगतान का वीडियो भी प्रमाण के तौर पर साझा किया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here