Homeमध्यप्रदेशमोमोज वाले ने छात्र के मुंह पर खौलता तेल फेंका:चेहरा-कान बुरी तरह...

मोमोज वाले ने छात्र के मुंह पर खौलता तेल फेंका:चेहरा-कान बुरी तरह जल गए; 20 रुपए में 8 मोमोज मांगने पर भड़का आरोपी

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रविवार शाम 20 रुपए के 7 मोमोज देने पर विवाद हो गया। ठेले वाले ने 18 साल के छात्र पर कढ़ाई का खौलता तेल फेंक दिया। गर्म तेल से छात्र का चेहरा और कान बुरी तरह झुलस गए। घटना पुरानी रेशम मिल चौराहे की है। छात्र दो दोस्तों के साथ मोमोज खाने पहुंचा था। झुलसी हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। हजीरा पुलिस ने ठेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 20 रुपए के मोमोज में मात्रा कम मिलने पर आपत्ति न्यू रेशम मिल के प्रगति नगर निवासी 18 वर्षीय शिवा उर्फ चेतन भदौरिया छात्र है। रविवार शाम वह दोस्त गोलू खान और विकास राजपूत के साथ जिम जाने के लिए घर से निकला था। रास्ते में तीनों पुरानी रेशम मिल चौराहे पर स्थित ‘अंकित मोमोज’ के ठेले पर रुके। शिवा ने 20 रुपए के मोमोज खरीदे। प्लेट में मात्रा कम लगी तो उसने ठेले वाले अंकित से पूछा कि इतने कम मोमोज क्यों दिए गए। सवाल करने पर गाली-गलौज, फिर मारपीट आरोप है कि मोमोज की मात्रा को लेकर सवाल करने पर अंकित नाराज हो गया। शिवा से गाली-गलौज करने लगा। शिवा ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने शिवा के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान अंकित ने कढ़ाई में रखा खौलता हुआ तेल उठाकर छात्र पर फेंक दिया। घटना के समय शिवा के दोनों दोस्त मौके पर मौजूद थे। उसके पिता ने भी उसे संभाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश हजीरा थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया- पीड़ित छात्र की शिकायत पर ठेला संचालक अंकित के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
……………………………

यह खबर भी पढ़ें

2 नाबालिगों को बेल्ट से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा जबलपुर में स्कूल छात्रों के बीच वर्चस्व बनाने के लिए सीनियर छात्रों द्वारा दो नाबालिगों से मारपीट का मामला सामने आया है। कुछ लड़कों ने दोनों छात्रों को फोन कर सिद्ध बाबा पहाड़ी पर बुलाया और वहां लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई की। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here