Homeमध्यप्रदेशमोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी ने जड़ा थप्पड़:गुस्साए पति ने गला...

मोबाइल चलाने से रोका तो पत्नी ने जड़ा थप्पड़:गुस्साए पति ने गला घोंटकर की हत्या; परिजनों को फोन कर बताया, गिरफ्तार

तिरोड़ी थाना क्षेत्र के सिवनघाट में गुरुवार रात मोबाइल चलाने को लेकर पति-पत्नी के बीच हुआ। रात में पत्नी के मोबाइल चलाने से नींद खराब होने पर पति ने पहले उसे थप्पड़ मारा। पत्नी ने भी जवाब में थप्पड़ मार दिया। इससे गुस्साए पति ने मारपीट कर उसका गला दबा दिया। घटना में पत्नी सुषमा राऊत की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति दिनेश राऊत को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। जानकारी के अनुसार, सुषमा और दिनेश की शादी तीन साल पहले हुई थी। बताया गया है कि दिनेश शराब पीता था और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना की रात सुषमा देर तक मोबाइल चला रही थी। गला दबाने के बाद परिजनों को किया फोन इसके बाद गुस्साए दिनेश ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया। करीब 10 से 15 मिनट तक सुषमा के नहीं उठने पर उसने परिजनों को फोन कर पत्नी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने सुषमा को मृत घोषित कर दिया। पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म महिला की अचानक मौत के बाद पुलिस ने पति से पूछताछ की। इस दौरान उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया। एसडीओपी विकास सिंह ने बताया कि महिला के गले की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here