छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन लेकर भाग गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हादसा हुआ। मृतकों की पहचान डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार यादव (52) और संतु यादव (70) के रूप में हुई है। तीनों दोस्त थे। दिलहरण वैष्णव सेवा सहकारी समिति से ब्रांच मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे। डोंगरी के रहने वाले केदार यादव खेती-किसानी का काम करते थे। कोरबी निवासी संतु यादव भी किसानी का काम करते थे। सभी अपने घर से 2 किलोमीटर की दूरी पर घूमने निकले थे। तीनों के शव 5-10 मीटर की दूरी में सड़क पर पड़े हुए थे। तेज रफ्तार वाहन ने कुचला बताया जा रहा है कि तीनों रोज साथ ही सुबह घूमने निकलते थे। हादसे जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों का पंचनामा किया, पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। CCTV खंगाल रही पुलिस फिलहाल, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। ………………… हादसे से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… तेज रफ्तार बाइक ठेले से टकराई, लाइव VIDEO: कोरबा में दर्दनाक हादसा निगमकर्मी की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी कोरबा के बुधवारी बाईपास मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक सड़क पर जा रहे एक ठेले से टकरा गई। हादसे का लाइव वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पढ़ें पूरी खबर…
