Homeदेशमैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की प्लानिंग:गुरुग्राम में कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप्स...

मैनेजर को मारकर दंगा भड़काने की प्लानिंग:गुरुग्राम में कर्मचारियों के वॉट्सएप ग्रुप्स में मैसेज- बीयर की बोतल में पेट्रोल भरो; अब तक 61 गिरफ्तार

मैसेज 1- ‘मैनेजर रामबीर को मारना है।’ मैसेज 2- ‘आगे पुलिस वाले हैं, पीछे से आओ और आग लगा दो।’ मैसेज 3- “ठेके से बीयर लेकर आना और पेट्रोल भरकर आग लगा देना।’ 9 अप्रैल को गुरुग्राम के मानेसर IMT में सैलरी बढ़ाने को लेकर हुए प्रदर्शन के बीच कर्मचारियों और मजदूरों के वॉट्सएप ग्रुप्स में इस तरह के काफी मैसेज किए गए। इन ग्रुप्स में अलग-अलग कंपिनयों में काम करने वाले कर्मचारी और मजदूर एड हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि इन्हीं मैसेज के बाद वहां पथराव हुआ। भीड़ बेकाबू हुई और पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, इस तरह के मैसेज करने वाले बाहरी लोग हैं। जानबूझकर कर्मचारियों को उकसाया गया। ये कंपनियों को पेट्रोल बम से जलाने की प्लानिंग कर रहे थे। कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ भी हुई। इस मामले में पुलिस अभी तक 61 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें 15 महिलाएं भी हैं। कुछ को जमानत मिल चुकी है। बाकी भोंडसी जेल में बंद हैं। जानिए वॉट्सएप ग्रुप्स में किस तरह बनी प्लानिंग…
एडवोकेट बोले- उपद्रवियों की वजह से बेकसूर फंसे अब जानिए कैसे शुरू हुआ विवाद… अधिकारियों ने कंपनी मालिकों से मीटिंग की DCP प्रबीना और लेबर कमिश्नर नवीन कौशिक ने सोमवार को IMT मानेसर में स्थित विभिन्न कंपनियों के मालिकों/प्रतिनिधियों व उनके ठेकेदारों के साथ बैठक की। साथ ही निर्धारित वेतन का भुगतान करने, नोटिस बोर्ड पर वेतन संबंधी जानकारी लिखने, कर्मचारियों के बीच शांति बनाए रखने और मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार न करने के सख्त निर्देश दिए। पुलिस ने मजदूरों से अफवाहों से दूर रहने और औद्योगिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने की अपील की। ———————————– ये खबर भी पढ़ें :- गुरुग्राम में हड़ताली कर्मचारियों पर लाठीचार्ज:एक का सिर फूटा-20 घायल, पुलिस की बाइक फूंकी-गाड़ी तोड़ी; महिलाओं ने छीनी लाठी हरियाणा के गुरुग्राम स्थित मानेसर में धारा 163 लागू होने के बावजूद 9 अप्रैल को हजारों की संख्या में हड़ताली कर्मचारी जुट गए। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस लाठीचार्ज किया। जिससे मामला भगदड़ की स्थिति बन गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here